टिकैत- राकेश टिकैत का सिर कलम करने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम रखने वाला अमित चौधरी गिरफ्तार

 

भारतीय किसान यूनियन  के अध्यक्ष राकेश टिकैत के व्यापारियों पर दिए बयान का विरोध हो रहा है। भाकियू अटल के अध्यक्ष अमित चौधरी ने टिकैत का सिर कलम करने पर पांच लाख का इनाम देने की घोषणा करते हुए वीडियो वायरल किया है। जांच के बाद साइबर सेल में केस दर्ज किया। इसके बाद आरोपी किसान नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आगरा के भाकियू नेता अमित चौधरी ने राकेश टिकैत की व्यापारियों के विरुद्ध की गई टिप्पणी के जवाब में आपत्तिजनक वीडियो फेसबुक पर जारी किया था। उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। साइबर थाने में वीडियो के वायरल होने पर केस दर्ज किया गया था। सोमवार को आरोपी अमित चौधरी को सिकंदरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि साइबर थाने के वांछित आरोपी को पकड़ा गया है।

 

और पढ़े  यूपी: आधार को लेकर बड़ा बदलाव, बच्चे का आधार खुद बना सकेंगे माता-पिता, इस तरह से ले सकते हैं सुविधा
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…