UP: मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर

Spread the love

 

 

हुजन समाज पार्टी की ओर से रविवार को नेशनल बैठक आयोजित की गई। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में पार्टी सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बसपा का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया। उन्हें आगे के कई कार्यक्रमों की जिम्मेदारी भी दी। साथ ही सावधानी बरतते हुए पार्टी को मजबूत बनाने की सलाह दी।

बैठक में देश में बसपा के संगठन की मजबूती व सर्वसमाज के बीच जनाधार बढ़ाने पर गहन चर्चा हुई। पार्टी के कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कार्रवाई के लिए सभी ने भारतीय सेना की सराहना की।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि देश में आतंकी निरोधक उपाय जरूरी हैं। ताकि किसी का सुहाग उजड़ने से बचाया जा सके। प्रधानमंत्री द्वारा पाकिस्तान की परमाणु धमकी नहीं सहने की चेतावनी देना एक सही कदम है। यह भी जरूरी है कि कश्मीर पर अमेरिका या तीसरे पक्ष का दखल स्वीकार नहीं किया जाए। अपने आप पर भरोसा होना बेहतर होता है।

 

सरकार इसका भी ध्यान रखे कि गौतम बुद्ध व बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनादर करके समाज में द्वेष न फैलाया जाए। इस पर राज्य सरकारें पूरी तरह रोक लगाएं। मायावती ने बहुजन वालंटियर फोर्स (बीवीएफ) को पहले की तरह संगठित करने पर बल दिया। ताकि देशभर में पार्टी के कार्यक्रम किए जा सकें।

बैठक में बसपा सुप्रीमो मायावती ने सर्वसम्मति से भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी। उन्हें पार्टी के आगे के कार्यक्रमों की भी जिम्मेदारी दी। साथ ही यह भी कहा कि इस बार पार्टी व मूवमेंट के हित में हर प्रकार की सावधानी बरतते हुए पार्टी को मजबूत बनाने में वह अपना सराहनीय योगदान देंगे।

और पढ़े  PM मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी का मामला, अजय राय और 30 समर्थकों पर एफआईआर, अधिवक्ता ने सौंपी ‘पेन ड्राइव’

Spread the love
  • Related Posts

    हिरासत में बिगड़ी सुभासपा नेता की तबीयत, वाराणसी में थाना प्रभारी सस्पेंड, 10 मिनट तक जाम रहा हाईवे

    Spread the love

    Spread the loveफूलपुर थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब पुलिस पूछताछ के लिए ले जाए जाने के बाद सुभासपा नेता की अचानक तबीयत बिगड़ने…


    Spread the love

    दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड: 1 लाख का इनामी रवि मुठभेड़ में ढेर, SHO को लगी गोली, प्रदीप और भोले की तलाश

    Spread the love

    Spread the loveजौनपुर में चर्चित दूल्हा हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। देर रात…


    Spread the love