वायु प्रदूषण: दिल्ली-एनसीआर में छाया धूल का गुबार, विजिबिलिटी हुई कम, अचानक चली तेज हवाएं

Spread the love

 

दिल्ली एनसीआर में मौसम बदल गया है। अचानक तेज हवा के साथ आसमान में धूल ही धूल नजर आने लगी। अधिकांश हिस्सों में धुंध की चादर छाई हुई है और दिल्ली के कई हिस्सों में दृश्यता बेहद कम हो गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 10 बजे तेज आंधी आई थी। जिसके चलते ऐसा हुआ है।

अचानक तेज आंधी के कारण छाई धूल से दिल्ली एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी भी प्रभावित हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, पालम में आईजीआई एयरपोर्ट पर 10 बजे से 11:30 बजे के बीच 1-2 घंटे में दृश्यता 4500 मीटर से गिरकर 1200 मीटर हो गई थी। यह मुख्य रूप से उस समय क्षेत्र में अचानक तेज हवाएं चलने के कारण था, जो लगभग 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से चल रही थी।

बता दें कि दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में धूल की चादर छाने से विजिबिलिटी कम होने कारण लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ा। धूल के कारण लोगों को देखने और सांस लेने में समस्या हुई।

मौसम विभाग ने दृश्यता कम होने की यह बताई वजह
उच्च उत्तर-दक्षिण दबाव के कारण 14 मई की रात से 15 मई की सुबह तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से धूल भरी तेज हवाएं चलीं। इन तेज हवाओं के प्रभाव से धूल दक्षिणी पंजाब और दक्षिणी हरियाणा होते हुए दिल्ली-एनसीआर तक पहुंच गई, जिससे दृश्यता में कमी आई और इस अवधि के दौरान आईजीआई हवाई अड्डे पर सबसे कम दृश्यता 1200 मीटर दर्ज की गई।

और पढ़े  आपकी उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणा': कॉमनवेल्थ गेम्स पदक विजेताओं से मिले PM मोदी, शानदार प्रदर्शन के लिए दी बधाई

Spread the love
  • Related Posts

    आप छोड़ने पर हरभजन का बड़ा खुलासा:- बोले- मेरी बात नहीं सुनी गई..

    Spread the love

    Spread the loveपूर्व क्रिकेटर और भाजपा नेता हरभजन सिंह ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने की वजह पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ में उनके…


    Spread the love

    डीयू छात्रसंघ चुनाव का एलान- 18 सितंबर को मतदान, 19 सितंबर को आएगा रिजल्ट, जानें..

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव का बिगुल बज गया है।  डूसू चुनाव इस बार 18  सितंबर को होगा, जबकि 19 सितंबर को मतगणना होगी। डीयू ने चुनाव को…


    Spread the love