शाहजहांपुर: पत्नी से इतना प्यार कि उसके अंतिम संस्कार से पहले पति ने दी अपनी जान 

Spread the love

 

शाहजहांपुर जिले में पत्नी की इलाज के दौरान मौत होने पर दुखी युवक ने खुटार के गांव सिल्हुआ में फूफा के घर आकर फंदे से लटककर जान दे दी। युवक लखीमपुर खीरी का रहने वाला था। पति-पत्नी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

लखीमपुर के थाना मैलानी के गांव लोहचनपुर निवासी 40 वर्षीय राजीव कुमार की पत्नी कामिनी ने आठ दिन पूर्व बच्चे को जन्म दिया था। प्रसव के बाद इंफेक्शन होने से उसकी हालत बिगड़ गई थी। लखीमपुर में इलाज के बाद फायदा न होने पर राजीव ने पत्नी को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। 13 मई की शाम राजीव रुपयों का इंतजाम करने घर चला आया था। राजीव के आने के बाद उसकी पत्नी ने दम तोड़ दिया था। परिजन शव घर ले आए थे।

फूफा के घर में फंदा लगाकर दी जान 
बुधवार सुबह परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इस बीच राजीव खुटार के गांव सिल्हुआ में अपने फूफा के घर आ गया। उसके फूफा के यहां के सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने लोहचनपुर गए थे। राजीव ने फूफा के घर में रखी सीढ़ी में फंदा लगा लिया और लटककर जान दे दी।

राजीव की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अंतिम संस्कार रोककर राजीव के पिता अर्जुन सिल्हुआ पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। अर्जुन ने बताया कि पुत्र राजीव और बहू कामिनी में बेहद प्रेम था। बहू की मौत के दुख में ही राजीव ने जान दी है।

और पढ़े  UP में 47 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, बिना बताए बढ़ा दिया गया लोड, सब्सिडी से हुए बाहर

Spread the love
  • Related Posts

    एसआईटी जांच की आंच से बच रहे हैं चंपत राय, सब कुछ था हाथ में पर कहीं नहीं हस्ताक्षर

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कमान पूरी तरह से चंपत राय के हाथों में थी। जैसा वह चाहते थे, वही होता था, लेकिन एसआईटी जांच में उनका…


    Spread the love

    जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, सरकार ने जारी किया आदेश, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त कर दिया है। शासन ने इस संबंध में शुक्रवार रात आदेश जारी कर दिया है। सभी 75 जिला पंचायत…


    Spread the love