दिल्ली- कश्मीरी गेट के पास वाहन ने दंपती को रौंदा, दोनों की हुई मौत,आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Spread the love

 

श्मीरी गेट फ्लाईओवर पर वाहन ने सोमवार देर रात शादी समारोह से लौट रहे दंपती को रौंद दिया। देवली गांव, संगम विहार निवासी धर्मेंद्र सिंह (37) और इनकी पत्नी रेनू देवी (32) को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों की मौत हो गई। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि कश्मीरी गेट थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।

उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार धर्मेंद्र के परिवार में पत्नी रेनू देवी, बुजुर्ग मां, दो बेटे और एक बेटी है। जांच में पता चला कि धर्मेंद्र सोमवार को करावल नगर में अपने मौसा के बेटे की शादी में गए थे। जहां से दोनों देर रात बाइक से घर लौट रहे थे।

जैसे ही वे कश्मीरी गेट यमुना पुल पर ऊपर पहुंचे उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन के पहियों के नीचे आकर बुरी तरह से कुचल गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राहगीरों ने रात करीब 11.30 बजे पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद आरोपी वाहन चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

हादसे के बाद बिखरा परिवार
मृतक धर्मेंद्र के चचेरे भाई जयपाल सिंह ने बताया कि हादसे के बाद परिवार बिखर गया है। धर्मेंद्र-रेनू की शादी करीब 17 साल पहले हुई थी। इनके दो बेटे आदित्य (15), कार्तिक (4) और एक बेटी अदिति (12) है। हादसे के बाद तीनों अनाथ हो गए हैं। धर्मेंद्र की बुजुर्ग मां ज्ञानवती का रोकर बुरा हाल है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी धर्मेंद्र के ही कंधों पर थी। वह ओखला स्थित एक एक्सपोर्ट कंपनी में सुपरवाइजर था।

और पढ़े  रघु राय की वो तस्वीर जिसे देखने के बाद गृहमंत्री ने संसद में मांगी थी माफी, झूठा निकला सत्ता का बयान

Spread the love
  • Related Posts

    Rain: दिल्ली के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश, नोएडा में भी बारिश, हल्की हवाओं से बदला मौसम

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में जोरदार बारिश की खबर है। तेज हवाओं और बारिश की बौछारों ने दिल्ली के मौसम में गर्मी पर ब्रेक लगा दिया है। लोग पिछले कुछ…


    Spread the love

    Delhi- आज एमसीडी को मिलेगा नया महापौर, आप के पीछे हटने से चुनाव एकतरफा, कांग्रेस किनारे… BJP मजबूत

    Spread the love

    Spread the loveएमसीडी को बुधवार को नया मेयर और डिप्टी मेयर मिलने जा रहा है। कुछ अप्रत्याशित नहीं हुआ तो दोनों पदों के लिए होने वाला चुनाव निकाय में भाजपा…


    Spread the love