सीबीएसई बोर्ड Result 2025: CBSE बोर्ड 12वीं में 88.39 फीसदी विद्यार्थी हुए पास, जानें कैसा रहा रिजल्ट

 

 

सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 12वीं परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र अपना स्कोर आधिकारिक वेबसाइटों जैसे cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और results.gov.in पर जाकर देख सकेंगे।

इसके अलावा, डिजिलॉकर ऐप, उमंग ऐप और SMS सेवा के माध्यम से भी परिणाम चेक किया जा सकता है। परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

 

 

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (cbseresults.nic.in या cbseresults.nic.in) पर जाएं।
  • होमपेज पर प्रदर्शित “सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक फील्ड में अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट ले लें।

रिजल्ट चेक करने के वैकल्पिक तरीके

छात्र अपने परिणाम कई सुविधाजनक तरीकों से देख सकते हैं। यदि किसी एक माध्यम में तकनीकी समस्या हो, तो छात्र नीचे दिए गए विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट: cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर रोल नंबर से परिणाम देखें।
  • SMS के जरिए: निर्धारित फॉर्मेट में SMS भेजकर मोबाइल पर सीधे रिजल्ट प्राप्त करें।
  • IVRS/कॉल: इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम के माध्यम से कॉल करके परिणाम सुना जा सकता है।
  • DigiLocker के माध्यम से: डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन कर मार्कशीट और प्रमाणपत्र प्राप्त करें।
  • UMANG ऐप: UMANG मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए भी छात्र अपना परिणाम देख सकते हैं।

स्कूल से मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख सकते हैं, लेकिन यह केवल अस्थायी होती है। मूल (ऑरिजिनल) मार्कशीट के लिए छात्रों को अपने स्कूल से संपर्क करना होगा। आगे की पढ़ाई या किसी भी आधिकारिक कार्य के लिए ओरिजिनल मार्कशीट आवश्यक होती है। आमतौर पर स्कूल छात्र-छात्राओं को मूल मार्कशीट की उपलब्धता को लेकर समय रहते सूचना दे देते हैं।

और पढ़े  विपक्ष के दबाव में बैकफुट पर चुनाव आयोग?: छूटे वोटरों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, जानें प्रक्रिया

17.88 लाख छात्रों का रिजल्ट जारी हुआ

कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। इसमें 17.88 लाख छात्रों ने परीक्षा दी। 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं में कुल मिलाकर लगभग 42 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया।

  • Related Posts

    फ्लाईदुबई- कैप्टन स्मित को इस्राइल में मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    इस्राइल ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने गुरुवार को इस सम्मान की…

    आज 6 सीटों पर उपचुनाव की मतगणना,असम में लोकसभा, बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटें

    आज पांच विधानसभा सीटों समेत कुल छह सीटों के चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। असम में नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए हैं। बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटों पर…