उत्तराखंड : प्रदेश में आज कोरोना के 11 नए संक्रमित मिले, आज नहीं हुई कोरोना से किसी मरीज की मौत

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में केवल 11 नए कोराेना संक्रमित मिले हैं। वहीं शुक्रवार को किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 58 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 606 हो गई है।  स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को सात जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं चमोली और पिथौरागढ़ में दो-दो, देहरादून, हरिद्वार और उत्तरकाशी में एक-एक और नैनीताल में चार संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341640 हो गई है। इनमें से 327664 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7359 लोगों की जान जा चुकी है।

और पढ़े  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बड़ा एलान- पूर्व CM का कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा, इस एक्शन के बाद बड़ा फैसला
  • Related Posts

    देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर…

    उत्तराखंड मौसम- मानसून की धीमी हुई रफ्तार, चढ़ने लगा पारा, कल बारिश का येलो अलर्ट

    उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। दिन भर चटक धूप खिलने से मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा चढ़ने लगा है। हालांकि बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी से…