बदरीनाथ धाम: श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना भारी भरकम हिमखंड,खूब ले रहे सेल्फी

Spread the love

 

दरीनाथ धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए हाईवे पर पसरा हिमखंड कौतूहल से कम नहीं है। श्रद्धालु यहां पहुंचकर खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं, वे इस क्षण को यादगार बनाने के लिए सेल्फी ले रहे हैं।

बदरीनाथ धाम से एक किमी पहले हाईवे पर भारी भरकम हिमखंड पसरा हुआ है। यहां हिमखंड के बीच से श्रद्धालु गुजर रहे हैं। मई माह में समीप से बर्फ देखना श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

दिन भर यहां पर श्रद्धालुओं की चहल कदमी नजर आ रही है। दिल्ली से आए प्रमेंद्र का कहना है कि यह किसी आश्चर्य से कम नहीं है। जब बड़े शहरों में लोग गर्मी से परेशान हैं तब यहां आंखों के सामने बर्फ के दर्शन हो रहे हैं।

 

बदरीनाथ धाम में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। बृहस्पतिवार को धाम में 13180 श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। अब तक बदरीविशाल के दर्शन करने वालों की कुल संख्या 79678 पहुंच गई है। यात्री सुबह से लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। सुबह से शाम तक धाम में दर्शनों की लाइन लगी हुई है।

वहीं,  भगवान बदरीनाथ के दर्शनों को उमड़ रही भीड़ को नियंत्रित करने व यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए धाम में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा है। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच धाम में श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं।

बदरीनाथ धाम में दर्शन करने के लिए हर दिन भीड़ उमड़ रही है। इसे नियंत्रित करने, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और टप्पेबाज सहित असामाजिक तत्वों से निपटना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। देश में बने हालात के मद्देनजर धाम की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है।

और पढ़े  बढ़ीं मुश्किलें- पश्चिम बंगाल में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर बुलडोजर की कार्रवाई

 

इसके लिए महिला व पुरुष पुलिस कर्मी सघन चेकिंग अभियान के साथ ही हर गतिविधि पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। बदरीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी का कहना है कि धाम में किसी तरह की कोई अव्यवस्था न हो इसके चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। सभी श्रद्धालु सुगमता से दर्शन कर सकें इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love