ऑपरेशन सिंदूर: सोशल मीडिया पर छाईं कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका, लोग कर रहे है भारत की नारी शक्ति को सलाम

Spread the love

 

हलगाम आतंकी हमले की बदला लेते हुए  बुधवार रात भारतीय सश्स्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के ठिकानों समेत आतंकियों के छिपने के नौ अड्डों तबाह कर दिया। पाकिस्तान पर की गई इस एयर स्ट्राइक की जानकारी सेना ने बुधवार सुबह साझा की।

 

भारतीय सेना की ओर से इस ऑपरेशन की ब्रीफिंग देने पहुंचीं कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने हर किसी का ध्यान खींचा। भारत की नारी शक्ति का सशक्त रूप इस प्रेस ब्रीफिंग में पूरी दुनिया ने देखा। इन दोनों अफसरों की हर कोई तारीफ कर रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इन दोनों महिला अधिकारियों के बारे हर कोई जानना चाह रहा है। एक्स पर सोफिया कुरैशी दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही हैं।


एक्स पर @SSsagarHyd नाम के एक यूजर ने लिखा कि भारत ने पाकिस्तान को गलत साबित कर दिया है। पाकिस्तान सेना प्रमुख असिम मुनीर ने कहा था हिंदू और मुस्लिम साथ नहीं रह सकते हैं। लेकिन यहां देखिए कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह पाक प्रायोजित आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दे रही हैं!

 

चिकमंगलूर के सांसद सुधाकर के. ने लिखा, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर प्रेस को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में महिला सशक्तिकरण के बारे में दुनिया को बताने का यह शानदार तरीका है। पाकिस्तान पूरी तरह से दुनिया के सामने बेनकाब!

और पढ़े  ओडिशा- रिश्वत लेते आयकर अधिकारी को CBI ने रंगे हाथों पकड़ा

 

रिटायर्ड मेजर जनरल यशमोर ने एक्स पर लिखा कि कर्नल सोफिया कुरैशी को मीडिया को ब्रीफ करते देखनाअद्भुत था। मैं उन्हें तब से जानता हूं जब वह एक मेजर थीं और एक अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की टुकड़ी कमांडर थीं। वह एक पेशेवर अधिकारी हैं और उन्हें इस भूमिका में देखकर बहुत खुशी हुई। संयोग से उनके पति एक और उत्कृष्ट अधिकारी हैं जो वर्तमान में एक फ्रंटलाइन लड़ाकू इकाई की कमान संभाल रहे हैं।

 


Spread the love
  • Related Posts

    त्विषा शर्मा केस:- गिरिबाला सिंह की वीआईपी ट्रीटमेंट के आरोप में डिप्टी जेलर हटाई गईं

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी भोपाल के हाई-प्रोफाइल त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) गिरिबाला सिंह को कथित रूप से वीआईपी ट्रीटमेंट दिए…


    Spread the love

    आधार कार्ड- डीएक्टिवेट हो सकता है 15 से 17 साल के बच्चों का आधार कार्ड, करें ये जरूरी काम

    Spread the love

    Spread the loveआधार कार्ड धारकों की लापरवाही अब उनके लिए परेशानी का कारण बन रही है। 5 से 7 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट नहीं…


    Spread the love