ऑपरेशन सिंदूर: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर तेजस्वी तक सबने की भारतीय कार्रवाई की सराहना..

Spread the love

 

हलगाम हमले के 15 दिनों बाद भारत ने पूरी तरह से रणनीति बनाकर पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के ठिकानों पर स्ट्राइक कर करारा जवाब दिया है। भारत की इस कार्रवाई पर देश से लेकर विदेश तक के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। भारत के सत्ता और विपक्ष के नेताओं ने भारतीय सेना की प्रशंसा की है। वहीं पाकिस्तान ने भी अपने घड़ियाली आंसू बहाने शुरू कर दिए हैं।

 

भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमला कर उन्हें नेस्तनाबूद कर दिया है। भारत ने आतंकियों को पहलगाम हमले का कड़ा जवाब दिया है। भारत की इस कार्रवाई पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, भारत माता की जय।

 

हमें अपने वीर जवानों और भारतीय सेना पर गर्व
पहलगाम हमले के बाद आतंकी ठिकानों पर भारत की सटीक कार्रवाई पर आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, जय हिंद, भारत माता की जय। न आतंक रहे न अलगाववाद। हमें अपने वीर जवानों और भारतीय सेना पर गर्व है।

 

इमरान प्रतापगढ़ी ने भी भारतीय सशस्त्र बलों की कार्रवाई की सराहना की
कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने भी पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सशस्त्र बलों की कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, जय हिंद, हिंदुस्तान जिंदाबादा।

 

धर्म पूछकर मारा था, अब कर्म भुगतो: प्रियंका चतुर्वेदी
शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी भारतीय सेना की कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने पहलगाम में धर्म पूछकर मारा था। अब कर्म भुगतो। चतुर्वेदी एक्स पोस्ट में आगे लिखा, हर माथे का सिंदूर मिटने ना देंगे, मिटाया तो उसका जवाब देकर रहेंगे। जय जवान! जय हिंदुस्तान! जय हिंद!

और पढ़े  Action Plan: दिल्ली के स्कूलों में छुट्टी से पहले बच्चे पिएंगे ओआरएस घोल, नोएडा में सुबह 7:30 से कक्षाएं

 

कांग्रेस नेता श्रीनिवास ने भी की सेना की सराहना 
भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमला कर आतंकियों को करारा जवाब दिया है। भारतीय सेना की इस कार्रवाई की कांग्रेस नेता श्रीनिवास वीबी ने भी सराहना की। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा भारतीय सेना जिंदाबाद, जय हिंद।

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    Rain: दिल्ली के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश, नोएडा में भी बारिश, हल्की हवाओं से बदला मौसम

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में जोरदार बारिश की खबर है। तेज हवाओं और बारिश की बौछारों ने दिल्ली के मौसम में गर्मी पर ब्रेक लगा दिया है। लोग पिछले कुछ…


    Spread the love

    डिजिटल अरेस्ट पर एक्शन में सरकार: सिम कार्ड के लिए बायोमेट्रिक पहचान होगी जरूरी, व्हॉट्सप लाएगा खास फीचर

    Spread the love

    Spread the loveदेश में तेजी से बढ़ रहे डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बड़ा एक्शन प्लान पेश किया है। गृह मंत्रालय…


    Spread the love