तृतीय केदार बाबा तुंगनाथ: तृतीय केदार बाबा तुंगनाथ के खुले कपाट,अब 6 माह यही करेंगे श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन

Spread the love

 

 

तृतीय केदार तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली भूतनाथ मंदिर से अपने मंदिर तुंगनाथ के लिए प्रस्थान करते हुए रात्रि प्रवास के लिए चोपता पहुंच गई था, जिसके बाद आज शुक्रवार को डोली अपने मंदिर पहुंची। यहां पर शुभ लग्न पर सुबह 10.15 बजे तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए गए। बृहस्पतिवार को तृतीय केदार तुंगनाथ की भूतनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई।

इस मौके पर पुजारियों ने सभी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए आराध्य का श्रृंगार कर आरती उतारी। यहां से सुबह 10 बजे भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली ने भूतनाथ मंदिर की तीन पक्रिरमा करने के बाद अपने मंदिर तुंगनाथ के लिए प्रस्थान किया। इस मौके पर भक्तों ने पुष्प-अक्षत के साथ आराध्य को लाल व पीले वस्त्र भेंट किये।

भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के चिलियाखोड़, पगेर, बनियाकुंड होते हुए अपने दूसरे रात्रि पड़ाव चोपता पहुंची। यहां पर भक्तों ने भगवान तुंगनाथ का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया।

 

इस मौके पर पूरा चोपता क्षेत्र बाबा तुंगनाथ के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर के प्रबंधक बलवीर सिंह नेगी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 7 बजे भगवान तुंगनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली चोपता से अपने मंदिर के लिए प्रस्थान किया।

 

लगभग चार किमी पैदल दूरी तय कर डोली सुबह 10 बजे मंदिर में पहुंची। जहां पर सुबह 10.15 बजे तुंगनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए गए।
अब छह माह तक बाबा तुंगनाथ के भक्त अपने आराध्य के दर्शन और पूजा इसी स्थान पर करेंगे। कपाटोद्घाटन के लिए मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया।

और पढ़े  देहरादून- लखवाड़ बांध परियोजना निर्माण स्थल पर अचानक गिरा भारी मलबा, डंपर और जेसीबी क्षतिग्रस्त

Spread the love
  • Related Posts

    पौड़ी- SIR: पौड़ी की वोटर लिस्ट में सामने आईं बड़ी खामियां, 1.58 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी

    Spread the love

    Spread the loveविशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान पौड़ी जिले की मतदाता सूची में बड़ी विसंगतियां मिली हैं। जिले के 5,54,827 मतदाताओं में से 1,58,733 के रिकॉर्ड में नो मैपिंग…


    Spread the love

    डीडीहाट का हत्याकांड…रात को सड़क किनारे मिला खून से सना ‘भूपेंद्र’, चालक पर हत्या का आरोप, FIR दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveडीडीहाट तहसील क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम के मुताबिक, युवक की हत्या की गई है। मृतक की मां की…


    Spread the love