शाहजहांपुर: महिला मित्र को वीडियो भेजने के बाद फंदे से लटका लव कुमार, हुई मौत

Spread the love

 

 महिला मित्र को व्हाट्एसप पर वीडियो भेजने के बाद बिहार के बेगूसराय के थाना चिरिया बरियारपुर क्षेत्र के खंजापुर बंगाली टोला निवासी 22 वर्षीय लव कुमार ने पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। वह सिंधौली के कटिया बुजुर्ग स्थित ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था।

उसके साथ में काम करने वाले ममेरे भाई सुजीत कुमार ने बताया कि लव कई महीनों से अपने साथियों के साथ यहां काम कर रहा था। 11 अप्रैल को वह अपने घर बिहार गया था। इसके बाद वह दिल्ली गया। वहां चार-पांच दिन रुकने के बाद 26 अप्रैल की रात शाहजहांपुर आ गया। 27 की रात उसने भट्ठे पर ड्यूटी की थी। सोमवार की सुबह वह कमरे में आराम करने लगा। वे लोग दूसरी ओर चले गए। शाम को उसकी मां का फोन आया।

उन्होंने लव से बात कराने के लिए कहा। इसके बाद लव को उन्होंने कॉफ्रेंस कॉल की, जो रिसीव नहीं हुई। सुजीत ने अपने अन्य साथियों को कॉल कर उसे खोजने के लिए कहा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। देर शाम लव का शव यूकेलिप्टिस के पेड़ से फंदे से लटका मिला। उसके गले में कपड़े का फंदा कसा था। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि लव की दिल्ली में रह रही एक महिला से बातचीत होती थी। उसने पेड़ पर कपड़े का फंदा बांधने के बाद अपना एक वीडियो भी बनाया था, जिसे लव ने महिला को व्हाट्सएप पर भेजा था। महिला ने वीडियो को लव कुमार के एक साथी को भेजा। इसके बाद ही उसके फंदे से लटकने का पता चला। परिजनों ने बताया कि लव दो भाइयों में बड़ा था। उसकी तीन बहनें हैं।

और पढ़े  प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा 100 साल पुराना घर, एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत, एक घायल

Spread the love
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ट्रक से कुचलकर तीन कांवड़ियों की मौत, दो लोग घायल

    Spread the love

    Spread the loveइटावा-बरेली हाईवे पर कांवड़ लेकर जा रहे युवक की राजेपुर क्षेत्र के गांव डबरी के पास ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई, जबकि मोहम्मदाबाद क्षेत्र में हवाई…


    Spread the love

    भीषण जाम- कांवड़ यात्रा के चलते दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम

    Spread the love

    Spread the loveगाजियाबाद में कांवड़ियों का आगमन बढ़ते ही सड़कों पर लंबा जाम लगने लगा है। सावन के दूसरे सोमवार की सुबह से ही गाजियाबाद की प्रमुख सड़कों पर वाहन…


    Spread the love