बेकिंग न्यूज – थलीसैंण/पौड़ी गढ़वाल : राष्ट्रीय राजमार्ग 121पर बोल्डर आने से मांडाखाल के पास हुआ अवरुद्ध। यातायात हुआ बाधित

थलीसैंण/पौड़ी गढ़वाल : राष्ट्रीय राजमार्ग 121पर बोल्डर आने से मांडाखाल के पास हुआ अवरुद्ध। यातायात हुआ बाधित

पौड़ी जिले में पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह मोटर मार्ग बाधित हो रहे हैं।
जिसके चलते आज राष्ट्रीय राजमार्ग 121 पर पाबौ बुआखाल के बीच मांडाखाल केपास बड़ा बोल्डर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है । जिसके चलते यातायात पूर्ण रुप से ठप हो गया है । मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही सहायक अभियंता मनोज रावत जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे जहां पर बोल्डर के कटान का कार्य शुरू कर दिया है ।
सहायक अभियंता मनोज रावत ने बताया कि मार्ग को खोलने के लिए पत्थर के कटान का कार्य शुरू कर दिया है । तथा मलवा अधिक गिरने से दीवाल भी काफी क्षति ग्रस्त हो गई । मार्ग खुलने में समय लगेगा । लेकिन मार्ग को कल शाम तक छोटी वाहनों के यातायात के लिए खोल दिया जाएगा ।

और पढ़े  उत्तराखंड: नेतृत्व चाहेगा तो चुनाव लड़ूंगा, पूर्व CM हरीश रावत ने जताई इस सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा
  • Related Posts

    उत्तराखंड: प्रदेश कांग्रेस का चुनावी अभियान अटका, राहुल और प्रियंका का इंतजार, नहीं शुरू हो पा रहा प्रचार

    उत्तराखंड की सियासत में पिछले 10 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस 2027 में वापसी के लिए नए प्रयोग करने की तैयारी में है, लेकिन वरिष्ठ नेताओं से रैली की…

    मुक्तिधाम में एक साथ जलीं चार चिताएं: पंचतत्व में विलीन हुए दो सैनिक और उनकी पत्नियां

    सोमवार दोपहर बाद कोटद्वार के मुक्तिधाम का वह मंजर शायद ही कोई कभी भुला पाए। चार चिताएं एक साथ जलीं तो हर किसी का कलेजा कांप उठा। एक ओर दो…