दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित, राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। पेगासस जासूसी विवाद को लेकर दो दिन हंगामे की भेंट चढ़ चुके हैं। गुरुवार यानी आज संसद के दोनों सदनों में 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। वहीं कांग्रेसी सांसदों ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन किया। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। इसके इतर नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर आज किसान विरोध प्रदर्शन रैली निकाल रहे हैं। बता दें कि लोकसभा की एक भी बैठक अब तक नहीं हो पाई है। राज्यसभा में कोरोना वायरस पर चर्चा जरूर हुई। इस चर्चा में केंद्र सरकार के बयान ऑक्सीजन की कमी से एक भी मौत न होने पर जमकर हंगामा हुआ। हालांकि, अधिकतर राज्यों ने कहा है कि उनके यहां ऑक्सीजन की कमी से किसी की जान नहीं गई। संसद के मानसून सत्र का तीसरा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। गुरुवार यानी आज संसद के दोनों सदनों में 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही 10 मिनट के अंदर ही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

और पढ़े  गांधी-शास्त्री जयंती आज-: राजघाट पर बापू को किया नमन, राष्ट्रपति मुर्मू-PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  • Related Posts

    सेंट्रल लाइब्रेरी की जगह बदलने को लेकर सुप्रीमकोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब, पूछा- लाखों किताबों का क्या होगा?

    सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत प्रस्तावित नई लाइब्रेरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है। सोमवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने खास तौर पर इस बात पर…

    स्विस के राष्ट्रपति भारत दौरे पर, राष्ट्रपति भवन में हुआ भव्य स्वागत,PM मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय मुलाकात

    स्विस राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन सोमवार को तीन दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे। राष्ट्रपति भवन में उनका भव्य स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान राष्ट्रपति…