देहरादून: लगी वर्दी बेचने पर रोक- दून में चला चेकिंग अभियान,सेना या पुलिस की वर्दी बेचने पर रोक

Spread the love

 

 

हलगाम में हुई आतंकवादियों द्वारा आर्मी की वर्दी पहनकर घिनौना कृत्य किया गया। इसे देखते हुए सेना या पुलिस की वर्दी बेचने पर रोक लाई जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में ऐसी सभी दुकानों को चिन्हित करने के निर्देश दिए कि जहां आर्मी/अर्द्ध सैनिक बलों व अन्य सुरक्षा एजेन्सियों से सम्बन्धित वर्दी व अन्य सामान की बिक्री की जाती हो।

दुकानदारों को चिन्हित करते हुए उनकी सूची तैयार करने के लिए कहा गया है। ऐसे सभी दुकानदारों को बिना आईडी लिये किसी भी व्यक्ति को आर्मी/अर्द्ध सैनिक बलों व अन्य सुरक्षा एजेन्सियों से सम्बन्धित वर्दी व अन्य सामान की बिक्री न करने की हिदायत देने के निर्देश दिए गए हैं।

नेताओं घर पर ही नजरबंद
पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद देहरादून में चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं हिंदू रक्षा दल की ओर से कश्मीरी छात्रों पर दिए गए बयान के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस अलर्ट रही। पुलिस ने हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही सुबह से दोपहर तक दल के नेताओं को घर पर ही नजरबंद किया।

हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने बुधवार को कश्मीरी छात्रों पर विवादित बयान दिया था। सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। अलर्ट जारी करने के साथ ही कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से ही पुलिस हिंदू रक्षा दल के लोगों के घरों पर पहुंच गई और उन्हें घरों से निकलने नहीं दिया।दोपहर तक उनके घरों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा।

और पढ़े  सितारगंज- तहसील में बंधकों ने चाय-बिस्कुट के सहारे काटी रात, न बिस्तर मिला...न भोजन, 21 घंटे तक चला गतिरोध

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कश्मीरी छात्रों पर दिए गए बयान के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस गंभीर है। यदि कोई शांतिभंग का प्रयास करेगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी- नैनीताल बैंक में एसी फटने से अग्निकांड, धुआं भरने से घुटने लगा दम

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के व्यस्ततम सिंधी चौराहा स्थित नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक की हल्द्वानी नगर शाखा में बुधवार शाम एयर कंडीशनर (एसी) में तेज धमाके के साथ शॉर्ट सर्किट से…


    Spread the love

    काशीपुर- साइबर ठगो ने 2 व्यक्तियों के खातों से 2.22 लाख रुपये उड़ाए, FIR दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर शहर के आईटीआई व कुंडा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के दो मामले प्रकाश में आए हैं। ठगों ने दो व्यक्तियों के खातों से 2.22 लाख रुपये…


    Spread the love