आपके शरीर में नहीं होगी पानी की कमी,लू से बचाकर रखेंगे ये पकवान, खाने में अभी से करें शामिल

 

 

चिलचिलाती गर्मी की वजह से लोगों के शरीर में पानी की कमी होना बेहद आम बात है। इसी के चलते इस मौसम में डॉक्टर्स ऐसे पकवानों के सेवन की सलाह देते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। क्योंकि अगर शरीर हाइड्रेट नहीं रहेगा तो लू लगने की संभावना और बढ़ जाती है।

इसी के चलते इस मौसम में ऐसे ही पकवानों का सेवन बढ़ा देना चाहिए, जिसकी वजह से शरीर को गर्मी से राहत मिले। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप इस मौसम में भी खुद को फिट रख सकें।

 

सत्तू का शरबत

यदि आप लू से बचकर रहना चाहते हैं तो अपने रूटीन में सत्तू के शरबत को शामिल करें। सत्तू का शरबत शरीर को गर्मी से राहत दिलाता है। इसे आप चाय और कॉफी की जगह पी सकते हैं। इसे कई तरह से पिया जा सकता है। बहुत से लोग सत्तू का शरबत मीठा पीते हैं, तो वहीं बहुत से लोग इसमें नमक, प्याज, हरी मिर्च बगैरह डालकर पीते हैं।

 

 

मसाला छाछ

लू से बचने के लिए मसाला छाछ एक बेहतर विकल्प मानी जाती है। इसको आप आसानी से तैयार करके पी सकते हैं। अब तो बाजार में मसाला छाछ के पैकेट भी मिलते हैं, जिसको खरीद कर आप कभी भी पी सकते हैं। तो चाय-कॉफी छोड़िए और मसाला छाछ सा सेवन शुरू कीजिए।

 

 

 

आम पना

बाजार में इस वक्त कच्चे आम मिलने लगे हैं। ऐसे में आप आम पना बनाकर उसका सेवन भी कर सकते हैं। आम पना पीने में काफी स्वादिष्ट लगता है। चाहें तो इसे अपने स्वाद के हिसाब से खट्टा या फिर मीठा बनाएं। इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ कच्चे आम को उबालकर उसका गूदा निकालना है और फिर उसमें मसाले डालने हैं।

और पढ़े  मीराबाई चानू ने रचा इतिहास: एशियाड में भारोत्तोलन में भारत को 28 साल बाद दिलाया पदक, 198 kg वजन उठाकर जीता रजत

 

 

खीरे या ककड़ी का रायता

ककड़ी और खीरा दोनों ही चीजें शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करती हैं। ऐसे में आप ककड़ी और खीरे का रायता बनाकर भी उसका सेवन कर सकते हैं। दही वैसे भी शरीर को ठंडक पहुंचाता है, ऐसे में जब आप उसमें ककड़ी और खीरा मिक्स करेंगे तो उसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा।

 

 

बेल का शरबत

बेल का फल गर्मियों के मौसम में ही आता है। इसलिए आप बेल का शरबत बनाकर भी उसका सेवन कर सकते हैं। गर्मी के मौसम में ठंडा-ठंडा बेल का शरबत शरीर को राहत पहुंचाने का काम करेगा। इससे सेवन से आप लू से भी बचे रहेंगे।

 

  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का पहला स्वर्ण, 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में मिला रजत,कमलजीत-सुरुचि का कमाल

    एशियन गेम्स के छठे दिन यानी शुक्रवार को पदक मुकाबलों का रोमांच बढ़ने वाला है। भारत के लिए यह दिन काफी व्यस्त रहने वाला है और पदक तालिका में बढ़त…

    पश्चिम एशिया संघर्ष: होर्मुज खोलने और बातचीत के लिए ईरान का अमेरिका को प्रस्ताव

    ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए सात दिन की योजना पेश करने की बात कही है। न्यूयॉर्क टाइम्स…