उत्तराखंड: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि, 2 मिनट का रखा गया मौन

Spread the love

 

म्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इस हृदयविदारक घटना ने सम्पूर्ण देश को झकझोर दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि निर्दोषों को निशाना बनाना कायरता की पराकाष्ठा है। कहा कि यह अमानवीय कृत्य घोर निंदनीय है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक संतप्त परिजनों को यह असीम पीड़ा सहन करने की शक्ति दें। 

जम्मू-कश्मीर सरकार ने पर्यटकों के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित की

जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर पर्यटकों की सहायता के लिए मंगलवार को चौबीसों घंटे चलने वाली आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित की। आधिकारिक प्रवक्ता  की ओर से बताया गया कि अनंतनाग जिला प्रशासन ने पर्यटकों की सहायता या जानकारी के लिए चौबीसों घंटे आपातकालीन हेल्प डेस्क स्थापित की है। पर्यटक जानकारी या सहायता के लिए 01932222337, 7780885759, 9697982527 या 6006365245 पर संपर्क कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा कि श्रीनगर में भी एक आपातकालीन नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। पहलगाम आतंकवादी घटना पर सहायता के लिए पर्यटक 01942457543, 01942483651 या 7006058623 पर संपर्क कर सकते हैं।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- नेशनल पब्लिक सर्विस ट्रस्ट ने भाजपा सांसद के भाई पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस में की शिकायत
  • Related Posts

    पौड़ी- SIR: पौड़ी की वोटर लिस्ट में सामने आईं बड़ी खामियां, 1.58 लाख मतदाताओं के रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी

    Spread the love

    Spread the loveविशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान पौड़ी जिले की मतदाता सूची में बड़ी विसंगतियां मिली हैं। जिले के 5,54,827 मतदाताओं में से 1,58,733 के रिकॉर्ड में नो मैपिंग…


    Spread the love

    डीडीहाट का हत्याकांड…रात को सड़क किनारे मिला खून से सना ‘भूपेंद्र’, चालक पर हत्या का आरोप, FIR दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveडीडीहाट तहसील क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम के मुताबिक, युवक की हत्या की गई है। मृतक की मां की…


    Spread the love