अयोध्या: सपा सांसद अवधेश प्रसाद 26 अप्रैल को मिल्कीपुर में देंगे धरना,कानून व्यवस्था व छुट्टा मवेशी बना मुद्दा

 

 

माजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद 26 अप्रैल को मिल्कीपुर तहसील में कानून व्यवस्था, छुट्टा मवेशी और अन्य समस्याओं के विरोध में धरना- प्रदर्शन करेंगे। इसकी जानकारी सांसद अवधेश प्रसाद ने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गायों की हालत बहुत खराब है।

गाय हमारी माता हैं लेकिन आज इस गर्मी में गायों को धूप से बचाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। पानी का इंतजाम नहीं है। हरे चारे का इंतजाम नहीं है। उनके लिए आने वाली चूनी चोकर को लोग खा रहे हैं। उनको सूखा भूसा मिल रहा है।

मिल्कीपुर के कुरावन गोशाला की चर्चा करते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा कि वहां पर तीन-चार गायों की मौत हो गई थी। इनको उठाने वाला कोई नहीं था, कुत्ते नोच रहे थे। उनके अवशेष को कुत्ते गांव में ले जाकर छोड़ रहे थे, जहां पर दुर्गंध आ रही थी। उस गांव में सांस लेना मुश्किल हो गया है।

सांसद ने अयोध्या कोतवाली के सहनवा गांव में हुई एससी युवती की हत्या का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि एफआईआर उठा कर देख लो कि हत्या करने वाले कौन हैं और आज तक उनके घर पर बुलडोजर नहीं चला, हालांकि मैं बुलडोजर के पक्ष में नहीं हूं।

मिल्कीपुर क्षेत्र में ही भिटौरा गांव का रहने वाला एक व्यक्ति 50,000 रुपये लेकर घर जा रहा था, उसको लूट कर हत्या कर दी गई लेकिन आज तक उसमें कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इन सभी मुद्दों को लेकर 26 अप्रैल को तहसील मिल्कीपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करेंगे।

और पढ़े  UP- आज प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक, पीआरडी जवानों को मिल सकता है कैशलेस इलाज का तोहफा
  • Related Posts

    लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती…

    मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण- बुलडोजर कार्रवाई देख छलके आंसू, पोकलेन मशीन का विरोध, पुलिस फोर्स तैनात

    मेरठ के शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। 44 सील भवनों में से बुधवार को छह भवनों पर…