सड़क हादसा: बरात से लौट रहे पिता-पुत्र समेत 3 की मौत,तेज रफ्तार ट्रक बाइकों में मारी टक्कर

 

बिलासपुर में नैनीताल रोड पर बरात से वापस लौटते समय बाइक सवार पिता पुत्र और पुत्रवधु को भूसे से भरे ट्रक ने रौंद दिया। इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में ले लिया। हादसे में मृत केमरी थाना क्षेत्र के सुनारखेड़ा के रहने वाले हैं।

यह हादसा बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के धावनी हसनपुर गांव के पास का है। केमरी थाना क्षेत्र के् सुनारखेड़ा गांव निवासी मियां जान (68) अपने बेटे मोहम्मद आमीन (37),  उनकी बहू शकीना बी (35)  रविवार की रात में बिलासपुर में किसी रिश्तेदार के यहां बरात में शामिल होने गए थे। रात करीब 11 बजे तीनों लोग दो बाइकों से वापस लौट रहे थे।

 

धावनी हसनपुर गांव के पास मियां जान फोन पर किसी से बाइक रोककर बात करने लगे। उनको रुका देखकर आमीन और उनकी पत्नी शकीना रुक गईं। तीनों लोग बाइक खड़ा कर बातें करने लगे। इस बीच बिलासपुर से आते भूसे से भरे ट्रक ने तीनों को रौंद दिया। इसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक मय ट्रक के फरार हो गया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना के बाद परिवार के लोग भी पहुंच गए। बिलासपुर कोतवाल बलवान सिंह ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

और पढ़े  नैनीताल: जिला पंचायत में सरकारी फाइलें अभियंताओं के घर मिलीं, रिकॉर्ड व्यवस्था पर बड़ा सवाल, हिसाब-किताब गायब

 

  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…