लोको पायलट- ट्रेन के ड्राइवर को दी जाने वाली सुविधाएं जानकर चौंक जाएंगे! जानिए हर महीने कितना मिलता है वेतन

 

भारतीय रेलवे में लोको पायलट की नौकरी न सिर्फ सम्मानजनक होती है, बल्कि इसमें अच्छी सैलरी और कई सुविधाएं भी मिलती हैं। यह पद उन युवाओं के लिए खास है जो ट्रेनों से जुड़कर देश की सबसे बड़ी परिवहन सेवा का हिस्सा बनना चाहते हैं। हाल ही में रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सहायक लोको पायलट (ALP) पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल चल रही है। अगर आप भी इस पद के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो जरूरी जानकारी जरूर जान लें।

एएलपी से शुरू होता है रेलवे ड्राइवर बनने का सफर

भारतीय रेलवे में ट्रेन ड्राइवर बनने की शुरुआत असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) से होती है। आरआरबी (Railway Recruitment Board) समय-समय पर एएलपी की वैकेंसी निकालता है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग दी जाती है, जिसके बाद वे ट्रेन चलाने में वरिष्ठ लोको पायलट की सहायता करते हैं।

 

इतना मिलता है वेतन

सहायक लोको पायलट (ALP) भारतीय रेलवे में ट्रेन ड्राइवर बनने की पहली सीढ़ी होती है। इस पद के लिए चयन RRB (रेलवे भर्ती बोर्ड) के जरिए होता है और यह ग्रेड पे लेवल-2 के अंतर्गत आता है, जिसकी प्रारंभिक बेसिक सैलरी 19,900 रुपये होती है। सैलरी में विभिन्न भत्ते जोड़ने के बाद कुल मासिक वेतन लगभग 21,500 से 35,000 रुपये तक हो सकता है।

इसके अलावा एएलपी को मेडिकल कैटेगरी A1 में रखा जाता है, जिसमें फिजिकली और मेंटली पूरी तरह फिट होना जरूरी होता है। एएलपी पद पर अनुभव के आधार पर आगे चलकर लोको पायलट, सीनियर लोको पायलट और मुख्य लोको पायलट तक प्रमोशन मिलता है, जिससे सैलरी और जिम्मेदारियां दोनों बढ़ जाती हैं।

और पढ़े  त्रपित बंसल: एआई की दुनिया में रचा इतिहास, मेटा से मिला आठ सौ करोड़ का पैकेज, कैसे मिली कामयाबी?

ट्रेन ड्राइवर को मिलती है ये सुविधाएं

भारतीय रेलवे में ट्रेन ड्राइवर को सिर्फ अच्छी सैलरी ही नहीं, बल्कि कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं। इन्हें महंगाई भत्ता (DA), यात्रा भत्ता (TA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), और नाइट ड्यूटी अलाउंस जैसे आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। इसके अलावा, रेलवे ड्राइवर को मेडिकल सुविधा, पेंशन स्कीम, इंश्योरेंस कवरेज और परिवार के लिए हेल्थ बेनिफिट्स भी मिलते हैं। छुट्टियों की सुविधा, फ्री या रियायती रेलवे पास और क्वार्टर जैसी आवासीय सुविधा भी इसमें शामिल है।
  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…