गिलास में शराब बराबर नहीं डालने पर दोस्त की कर दी हत्या, फिर क्या दरोगा जी बन गए बेलदार,जानें पूरा मामला

Spread the love

 

 

फिरोजाबाद में 22 दिन पहले चूड़ी श्रमिक की गला दबाकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्यारे को गिरफ्तार किया है। हत्या करने का मुख्य कारण बराबरी से शराब न पिलाना था। दोनों दोस्त थे और प्रतिदिन साथ में ही शराब पीते थे। इस हत्याकांड को खोलने के लिए पुलिस टीम को बेलदार (मजदूर) बनकर कई दिनों क्षेत्र में घूमना पड़ा। तब जाकर सफलता मिल सकी।

एसपी सिटी रविंशंकर प्रसाद ने बताया कि मोहल्ला दखल निवासी बबलू (22) की 19 मार्च की रात गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव 20 मार्च को घर से करीब 200 मीटर दूर पड़ा मिला था। पिता झम्मनलाल की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

घटना के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीम लगाई गई थीं। पुलिस टीम लगातार सीसीटीवी कैमरे चेक करने के साथ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थीं। शनिवार को तथ्य हाथ लगते ही थाना प्रभारी राजेश पांडेय, एसआई सुनील कुमार, विधानचंद्र ने संतोष नगर निवासी संजय उर्फ संजू उर्फ नसीरा को बंबा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।

सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि 19 मार्च की रात संजय और बबलू ने साथ शराब पी थी। इसके बाद संजय के रुपये खत्म हो गए थे। इसके बाद बबलू से शराब लाने की कहने पर बबलू ने थप्पड़ मारने के बाद गाली-गलौज कर दी। संजय गुस्से में वहां से कुछ दूर गया। इसके बाद बबलू का पीछ़ा करते ही बालू की टाल पर पहुंच गया और बबलू की हत्या कर दी।

और पढ़े  22 जुलाई के बाद बदलेगी राम मंदिर की व्यवस्था, दर्शन से लेकर चढ़ावा प्रबंधन तक होंगे बड़े बदलाव

पुलिस टीम में शामिल एसआई विधानचंद्र कुशवाह व सुनील सिंह ने मजदूर की तरह गमछा सिर पर बांधा और क्षेत्र में जानकारी जुटाई। मजदूर का हुलिया बनाया। कई स्थानों पर मजदूर बनकर घूमते रहे। मामले में कई स्थानों के कैमरे भी खंगाले थे। साथ ही लोगों से जानकारी भी जुटाई थी।

चार दिन तक जांच करती रही पुलिस टीम
जिस पुलिस टीम को हत्याकांड के पर्दाफाश करने के लिए लगाया गया था। वह आरोपी संजय को सबूत तलाशने के लिए साथ लेकर घूमती रही। पुलिस टीम को यह नहीं पता था कि संजय ही बबलू का हत्यारा है।

Spread the love
  • Related Posts

    हिट हुआ नोएडा एयरपोर्ट: 15 शहरों से जुड़ा, 2.6 गुना बढ़ी फ्लाइट की संख्या, तीन गुना हुआ ट्रैफिक

    Spread the love

    Spread the love नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहले ही महीने में यात्रियों और एयरलाइंस की पसंद बनकर उभरा है। एक महीने के भीतर एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या 2.6 गुना बढ़…


    Spread the love

    आज राम मंदिर मामले में आ सकती है SIT रिपोर्ट,चंपत की नाकामी पर मुहर, भर्ती प्रक्रिया-नियमों में दी थी ढील

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की विस्तृत जांच रिपोर्ट में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की लापरवाही व निगरानी में नाकामी की पुष्टि हुई है।…


    Spread the love