उग्र प्रदर्शन: रैली में करणी सेना ने लहराई तलवारें-बंदूकें, पुलिस के छूटे पसीने,सपा सांसद रामजी सुमन का घर छावनी में हुआ तब्दील

Spread the love

 

गरा के एत्मादपुर में राणा सांगा जयंती पर रक्त स्वाभिमान रैली में क्षत्रियों का रैला उमड़ा है। हाथों में तलवार और बंदूकों के साथ बड़ी संख्या में इस रैली में हिस्सा लेने के लिए युवा भी पहुंचे हैं। हाईवे की दुकानें बंद करा दी गई हैं। बुलडोजर पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। आयोजन स्थल पर अव्यवस्थाएं फैली हुई हैं। पुलिस ड्रोन से भी निगरानी कर रही है। बड़ी संख्या में उमड़ी को देख पुलिस के पसीने भी छूट रहे हैं। गढ़ी रामी में 20 बीघे से अधिक जमीन पर चार फीट ऊंचा मंच और पंडाल खचाखच भरा है।

तमाम जिलों से पहुंचे लोग
एत्मादपुर के गढ़ी रामी में राणा सांगा की जयंती पर आगरा के साथ ही एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, मथुरा, कासगंज, अलीगढ़ सहित तमाम जिलों से लोग पहुंचे हैं। राणा सांगा पर सपा सांसद के विवादित बयान को लेकर आक्रोश साफ नजर आ रहा है। वहीं पुलिस भी अलर्ट है। हालांकि कुछ जगह पुलिस द्वारा इन लोगों को आयोजन स्थल पर पहुंचने से रोकने का प्रयास भी किया गया था लेकिन वो नाकाफी साबित हुए।

 

हाईवे की दुकानें बंद, बुलडोजर किए जब्त
सम्मेलन को लेकर पुलिस के निर्देशों के बाद हाईवे की दुकानों को बंद रखा गया है। कोई बुलडोजर लेकर न आए इसके लिए सभी जेसीबी मशीनों को पहले ही जब्त कर लिया गया है। सम्मेलन के दौरान हर गतिविधि की ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सादा कपड़ों में भी पुलिस के साथ खुफिया एजेंसियों के जवान यहां तैनात किए गए हैं।

और पढ़े  काली कमाई का यूपी में एक और 'किंग', एडीए का सेवानिवृत्त लिपिक भी फंसा, विजिलेंस ने कसा शिकंजा

 

 

सपा सांसद के आवास पर कड़ा सुरक्षा घेरा
राणा सांगा पर विवादित बयान देने वाले सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर कड़ा सुरक्षा पहरा लगाया गया है। गढ़ी रामी से ही पहले क्षत्रिय करणी सेना ने कूच कर सांसद के आवास पर हमला किया था। अब इस तरह की कोई अप्रिय घटना न हो, इसे लेकर पुलिस भी अलर्ट है। सपा सांसद के आवास की पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता की जा रही है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने एमजी रोड पर फ्लैग मार्च किया। बता दें, एमजी रोड पर ही सपा सांसद रामजीलाल सुमन का आवास है।

 

सपा के पदाधिकारी किए गए नजरबंद 
करणी सेना सम्मेलन के चलते सपा नेताओं को नजरबंद किया गया। पिनाहट के भदरौली स्थित सपा कार्यालय पर पुलिस ने सुबह ही सपा जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत दर्जनों कार्यकर्ता को अपने पहरे में ले लिया।

 

 

सम्मेलन स्थल पर लहराए डंडे और हथियार 
आगरा के गढ़ी रामी में आयोजित करणी सेना के रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में युवा डंडे और हथियार लेकर पहुंचे हैं। इस दौरान सम्मेलन में पुलिस फोर्स को देख युवाओं ने हथियार लहराए। गौरतलब है कि करणी सेना की ओर से एक डंडा-एक झंडा के साथ आने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया था।

 

 

कार्यक्रम स्थल पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष
रक्त स्वाभिमान सम्मेलन में बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का पहुंचना जारी है। करणी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह उर्फ वीरू भैया हेलीकॉप्टर से सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे।

और पढ़े  राममंदिर में पहली बार बनेगा CEO पद, 2500 कर्मचारियों की होगी जिम्मेदारी,साथ ही मिलेंगे ये नए अधिकार

 

सरकार ने दे रखी है खुली छूट
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि प्रशासन रामजीलाल सुमन के साथ किसी भी तरह का अपमानजनक व्यवहार नहीं कर पाएगा। अगर सरकार ने इसके लिए अभी भी खुली छूट दे रखी है, तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार है।

 

केंद्र सरकार ने व्यवस्था खराब की
मुर्शिदाबाद हिंसा पर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी वहां कानून व्यवस्था बहाल करेंगी। केंद्र सरकार ने व्यवस्था खराब की है। केंद्र सरकार जानबूझकर यह कानून लेकर आई है। वे बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश में चुनाव जीतने में विफल रहेंगे और अपनी विफलता को छिपाने के लिए उन्होंने जानबूझकर वक्फ बिल लाकर यह माहौल बनाया है।”


Spread the love
  • Related Posts

    हिट हुआ नोएडा एयरपोर्ट: 15 शहरों से जुड़ा, 2.6 गुना बढ़ी फ्लाइट की संख्या, तीन गुना हुआ ट्रैफिक

    Spread the love

    Spread the love नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहले ही महीने में यात्रियों और एयरलाइंस की पसंद बनकर उभरा है। एक महीने के भीतर एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या 2.6 गुना बढ़…


    Spread the love

    आज राम मंदिर मामले में आ सकती है SIT रिपोर्ट,चंपत की नाकामी पर मुहर, भर्ती प्रक्रिया-नियमों में दी थी ढील

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की विस्तृत जांच रिपोर्ट में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की लापरवाही व निगरानी में नाकामी की पुष्टि हुई है।…


    Spread the love