अयोध्या: खूनी खेल- युवक ने पत्नी और 5 साल के बच्चे को उतारा मौत के घाट,फिर हो गया मौके से फरार

 

अयोध्या में एक युवक ने शनिवार को अपनी पत्नी एवं पांच वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के बछड़ा सुल्तानपुर स्थित शिवपुरी कॉलोनी की है। मूल रूप से असम के बरपेटा जिले के सारथी बारी थाना क्षेत्र स्थित खुदरो फलादी गांव निवासी शाहजान खंडकर अपने परिवार के साथ बछड़ा सुल्तानपुर में रहता था। वह कबाड़ बीनने का काम करता था।

बताया गया कि शाहजान की किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि उसने अपनी पत्नी नेशिया बेगम (35) की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी। इसके बाद पांच वर्षीय बेटे साहादकर खंडकर को गला दबाकर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।

सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी मधुबन सिंह एवं नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़े  मेरठ नीले ड्रम कांड में सजा: UP के इस जिले में मुस्कान को दी जा सकती है फांसी, यहीं है इकलौता महिला फांसीघर
  • Related Posts

    भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका

    रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो…

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…