अयोध्या: 6 जून से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा राम दरबार, 23 मई को स्थापना

Spread the love

 

योध्या के राम मंदिर में श्रद्धालु 6 जून से राम दरबार के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए मूर्तियों की स्थापना 23 मई को कर दी जाएगी। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि स्थापना के लिए प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तरह कोई आयोजन नहीं किया जाएगा। रामलला का दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु 6 जून से राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार का दर्शन कर सकेंगे।

 

उन्होंने कहा कि जनवरी 2024 में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी अब राम दरबार की स्थापना की जाएगी। इसके लिए भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी की मूर्तियां अप्रैल के अंत तक अयोध्या पहुंच जाएंगी। इन मूर्तियों का निर्माण सफेद संगमरमर से जयपुर में किया जा रहा है।

 

मिश्र ने कहा कि 6 जून तक राम मंदिर का द्वितीय तल भी बनकर तैयार हो जाएगा। वहीं, मंदिर के पूर्ण निर्माण के बाद अहाते की दीवारों का निर्माण करवाया जाएगा। 6 जून को राम दरबार के अलावा, मंदिर परिसर में बने महर्षि वाल्मीकि मंदिर के साथ ही सात अन्य मंदिरों को भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।

इसके पहले जारी किए गए बयान में श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण कार्य अप्रैल के अंत तक पूरा हो जाएगा। रामजन्मभूमि परिसर में काम कर रही सभी क्रेन हटा दी जाएंगी। इसके बाद परकोटा के उत्तर व पूर्व दिशा में जो काम छोड़ दिया गया है, उसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया परिसर में स्थापित होने वाली सभी मूर्तियां अप्रैल के अंत तक आयोध्या पहुंच जाएंगी।

और पढ़े  22 जुलाई के बाद बदलेगी राम मंदिर की व्यवस्था, दर्शन से लेकर चढ़ावा प्रबंधन तक होंगे बड़े बदलाव

 

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    हिट हुआ नोएडा एयरपोर्ट: 15 शहरों से जुड़ा, 2.6 गुना बढ़ी फ्लाइट की संख्या, तीन गुना हुआ ट्रैफिक

    Spread the love

    Spread the love नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहले ही महीने में यात्रियों और एयरलाइंस की पसंद बनकर उभरा है। एक महीने के भीतर एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या 2.6 गुना बढ़…


    Spread the love

    आज राम मंदिर मामले में आ सकती है SIT रिपोर्ट,चंपत की नाकामी पर मुहर, भर्ती प्रक्रिया-नियमों में दी थी ढील

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की विस्तृत जांच रिपोर्ट में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की लापरवाही व निगरानी में नाकामी की पुष्टि हुई है।…


    Spread the love