अदालत ने दिल्ली में हुए दंगों के मामले में सुनाया पहला फैसला, डकैती के आरोपी को किया आजाद

Spread the love

दिल्ली की एक अदालत ने पिछले साल उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के मामले में दंगे और डकैती करने के आरोपी एक व्यक्ति को बरी कर दिया है। सुरेश उर्फ भटूरा को रिहा करते हुए अदालत ने कहा कि आरोपी के खिलाफ पेश किए गए गवाहों के बयान बिल्कुल अलग हैं और इस तरह उसका दोष सिद्ध नहीं होता।

अदालत ने 30 जून को उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा से जुड़े हत्या के एक मामले में सात आरोपियों को जमानत प्रदान कर दी। अदालत ने कहा कि उन्हें ट्रायल के अंत तक हिरासत में नहीं रखा जा सकता क्योंकि कोविड महामारी के कारण ट्रायल में देरी होने की आशंका है।

यह मामला पिछले साल 24 फरवरी को हुए सांप्रदायिक दंगों के दौरान दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में विनोद कुमार की कथित हत्या से जुड़ा है। इस मामले में 12 आरोपी हैं। नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के समर्थकों और विरोधियों के बीच हिंसा के बाद 24 फरवरी, 2020 को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक झड़पें हुईं थीं। दंगों में 53 लोगों की मौत हो गई थी।


Spread the love
और पढ़े  80वें स्वतंत्रता दिवस- हर साल अलग-अलग रंग, हर बार खास अंदाज, लाल किले पर 'बंधेज' पगड़ी में दिखे प्रधानमंत्री मोदी
  • Related Posts

    विदेशी संपत्ति पर 30% कर, छोटे करदाताओं को 31 दिसंबर तक मौका,आप तो नहीं दायरे में ?

    Spread the love

    Spread the loveआयकर विभाग ने शनिवार को कहा कि ‘फॉरेन एसेट्स ऑफ स्मॉल टैक्सपेयर्स-डिस्क्लोजर स्कीम’ (फास्ट-डीएस) यानी छोटे करदाताओं की विदेशी संपत्तियों की जानकारी देने वाली योजना के तहत 31…


    Spread the love

    PM Modi-: ‘हमें दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा’, लाल किले से PM मोदी ने देशवासियों को किया आगाह

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित करते हुए माओवाद और नक्सलवाद पर बात की और कहा कि देश अब नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *