Gold Price: सोने का भाव 200 रुपए गिरकर 91250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी में उछाल

Spread the love

 

 

स्थानीय बाजारों में कमजोर मांग के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 200 रुपये घटकर 91,250 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली यह बहुमूल्य धातु 91,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 200 रुपए टूटकर 90,800 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 91,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

 

हालांकि, पिछले पांच सत्रों की गिरावट के बाद चांदी की कीमतों में सुधार आया और यह 200 रुपए बढ़कर 92,700 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी पिछले पिछले सत्र में 92,500 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। इस बीच, विदेशी बाजारों में सोना हाजिर 0.82 प्रतिशत बढ़कर 3,007.60 डॉलर प्रति औंस हो गया।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट – कमोडिटी एंड करेंसी, जतीन त्रिवेदी ने कहा, “रुपये की कमजोरी ने तेजी को बढ़ावा दिया, जिससे सोने की कीमतों में तेजी के साथ सकारात्मक कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर धारणा सतर्क रही और डॉलर इंडेक्स 102 अंक के आसपास स्थिर रहा, जिससे सर्राफा कीमतों पर कोई खास असर नहीं पड़ा।”

त्रिवेदी ने कहा कि हालांकि, मुख्य चालक टैरिफ तनाव ही रहा, क्योंकि अमेरिकी व्यापार उपायों के खिलाफ चीन के आक्रामक रुख ने सुरक्षित-पनाह मांग को फिर से बढ़ावा दिया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार, बाजार सहभागियों को इस सप्ताह के व्यापक आर्थिक आंकड़ों का इंतजार है, जिसमें बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नवीनतम नीति बैठक का परिणाम भी शामिल है। एशियाई कारोबारी घंटों में हाजिर चांदी 0.69 प्रतिशत बढ़कर 30.29 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

और पढ़े  गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय- गौतमबुद्ध विवि के कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, योग्यता पूरी न करने पर की गई कार्रवाई

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    तमिलनाडु- BJP ने जारी किया घोषणापत्र, नड्डा बोले- DMK ने राज्य को कई मोर्चों पर कमजोर किया

    Spread the love

    Spread the loveतमिलनाडु में इसी महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एक ओर सियासत में जबरदस्त गर्माहट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर अब राजनीतिक पार्टियों…


    Spread the love

    सिलीगुड़ी में अचानक शादी में पहुंचे PM मोदी, नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद,मांगी माफी

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में अपनी हालिया चुनावी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक एक विवाह कार्यक्रम में पहुंच गए। पीएम नरेंद्र मोदी के इस तरह औचक तरीके से…


    Spread the love