देहरादून Accident: हादसा- बस और लोडर ऑटो के बीच जोरदार टक्कर, बच्चे समेत 2 की मौत, 14 घायल

 

 

देहरादून में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शिमला बाईपास पर सिंघनीवाला में बस और लोडर ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दौरान लोडर सड़क से नीचे पलट गया, जबकि बस सड़क पर पलट गई। हादसे में 14 लोग घायल हो गए। वहीं बच्चे समेत दो की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे बस विकासनगर से देहरादून की ओर जा रही थी। सहसपुर थाना इलाके के विकासनगर क्षेत्र में सिंघनीवाला शिमला बाईपास पर हादसा हुआ। बस और लोडर के बीच भिड़ंत हुई है। लोडर सड़क से नीचे पलटा है, जबकि बस सड़क पर पलटी है।

हादसे में दो की मौत हो गई है। जिसमें एक व्यक्ति और एक बच्चा शामिल है। 14 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि गंभीर घायलों को ग्राफिक एरा अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Uttarakhand Accident collision between bus and loader auto in Dehradun

दो बार पलटी बस

बताया जा रहा है कि  बस दो बार पलटी थी और कुछ यात्री बस के नीचे दब गए थे। ग्रामीणों ने बस को उठाया और घायलों को अस्पताल भिजवा दिया। घायलों को अस्पताल भेजने के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे।

और पढ़े  टिहरी में हादसा: भूस्खलन की चपेट में आकर तीन घंटे सड़क पर फंसी रही बस
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    चारधाम यात्रा: अब तक 53 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बदरीनाथ-गंगोत्री धाम में टूटा पुराना रिकॉर्ड

    इस वर्ष चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं चारों धामों में अब…