अटल पेंशन योजना- केंद्र सरकार हर महीने दे रही है 5 हजार रुपये तक की पेंशन, जानें कैसे कर सकते है  आवेदन

 

 

हर कोई चाहता है कि उसके आज से बेहतर उसका कल हो, क्योंकि जिस तरह से आज हम काम कर रहे हैं और पैसे कमा रहे हैं। शायद कल वैसा न हो और हमें पैसों की जरूरत हो। इसी से बचने के लिए लोग पैसे बचाते हैं, कोई बैंक खाते में पैसे रखता है तो कोई अलग-अलग जगहों पर पैसे निवेश करता है आदि। इसी तरह केंद्र सरकार भी एक योजना चलाती है जिसका नाम अटल पेंशन योजना है और आप इस योजना से जुड़कर हर महीने 5 हजार रुपये तक की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना में कैसे आवेदन किया जा सकता है और इस योजना में क्या लाभ मिलते हैं।

 

 

योजना को समझिए
  • इस अटल पेंशन योजना को भारत सरकार चलाती है जिसमें आपको पहले निवेश करना होता है और फिर 60 साल की उम्र के बाद आपको 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक की पेंशन मिलेगी
  • 18 साल की उम्र में इस योजना से जुड़ने पर हर महीने 210 रुपये निवेश करने होते हैं और फिर 60 साल की उम्र के बाद आपको 5 हजार रुपये महीना पेंशन मिलेगी

 

 

कौन पात्र है?
  • जो लोग भारत के नागरिक हैं
  • जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है और 40 साल के बीच है
  • इसके लिए बैंक खाता होना अनिवार्य है
  • अगर आप इन दोनों शर्तों को पूरा करते हैं तो आप इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र माने जाते हैं।
और पढ़े  कोलकाता भगदड़: चोरबागान हादसे के बाद कार्रवाई, हटाए गए गिरीश पार्क थाने के प्रभारी, इन्हें मिली जिम्मेदारी

 

योजना से जुड़ने का तरीका:-

स्टेप 1

  • आपको अटल पेंशन योजना से जुड़ना है तो पहले अपने बैंक जाएं
  • वहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें
  • उन्हें बताएं कि आपको अटल पेंशन योजना से जुड़ना है जिसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होती है

 

स्टेप 2
  • आपका फॉर्म बैंक अधिकारी ही भर देता है
  • इसके लिए आपसे आपकी कुछ जरूरी जानकिरयां ली जाती हैं
  • इसके बाद आपसे प्लान चुनने को कहा जाता है जिसमें आप 1 हजार रुपये की पेंशन से लेकर 5 हजार रुपये महीने तक की पेंशन का प्लान चुन सकते हैं
  • फिर आपका बैंक खाता लिंक किया जाता है जिससे प्रीमियम कटता है और फिर आप इस योजना से जुड़ जाते हैं।
  • Related Posts

    दिल्ली: PM मोदी ने चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को भारत मंडपम में ‘चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा ‘गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद से मुलाकात के बाद लोगों ने मुझे…

    विधान परिषद चुनाव 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान जारी

    उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए मतदान जारी है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 4…