दर्दनाक हादसा: झोपड़ी में सो रहे परिवार के लिए काल बनकर आया ट्रेलर,3 बच्चों की मौत, 2 की हालत नाजुक

Spread the love

 

त्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक ट्रेलर ने झोपड़ी में सो रहे 5 लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन बच्चों ने दम तोड़ दिया, जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने ट्रेलर को पकड़ लिया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पहुंचे अधिकारियों ने आवास दिलाने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग शांत हुए।

 

ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, गाजीपुर की गहमर कोतवाली इलाके के मां कामाख्या धाम के पास सड़क किनारे झुग्गी में सो रहे डोम परिवार के लोगों को शुक्रवार देर रात एक ट्रेलर ने रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई है।

 

जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रेलर गाजीपुर की ओर से बिहार की तरफ जा रहा था। पुलिस ने उसे बिहार बॉर्डर से पकड़ लिया है।

खाना खाकर सोए थे बच्चे
गहमर कोतवाली इलाके पथरा गांव के पास एनएच 124सी सड़क के किनारे डोम परिवार के लोग झुग्गी झोपड़ी डालकर अपना जीवन यापन करते हैं। रोजाना की तरह शुक्रवार की शाम भी लालजी डोम के परिवार के बच्चे और पत्नी खाना खाकर सो गए।
बेकाबू ट्रेलर ने परिवार को रौंदा
इसी दौरान भदौरा की तरफ से गहमर की ओर जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। ट्रेलर ने सड़क किनारे झुग्गी में सो रहे लोगों को रौंद दिया। घटना के बाद चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया। घटना में लालजी डोम की कबूतरी (5), ज्वाला (2) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी संतरा देवी (30) और सपना (7) समेत एक और बच्चे को चोट आई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची गहमर कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भदौरा में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पत्नी संतरा देवी और पुत्री सपना की स्थिति गंभीर होने की वजह से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इलाज के दौरान बच्ची की मौत
यहां सात वर्षीय सपना की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक बच्चों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के समय लालजी कहीं गया था। गहमर कोतवाल अशेष नाथ सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Spread the love
और पढ़े  सब लूट लिया: इंस्टा पर युवती से दोस्ती की, फिर नशीली पेस्टी खिलाकर बनाए संबंध, यहीं नहीं रुका युवक
  • Related Posts

    PM मोदी से मुलाकात करने पहुंचे सीएम योगी, बैठक के सियासी मायनों पर टिकी नजरें

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ का यह दिल्ली दौरा काफी खास…


    Spread the love

    प्रयागराज में राहुल गांधी का छात्रों से संवाद,मोदी, शाह और अडानी ने खत्म किया रोजगार- राहुल

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को छात्रों से संवाद करने प्रयागराज पहुंचे। करीब डेढ़ बजे विशेष विमान से प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष…


    Spread the love