हल्द्वानी-मेयर गजराज ने किया अटल और गुरु गोलवरकर मार्ग का नामकरण

 

 शासन के निर्देश पर मेयर ने बृहस्पतिवार को नवाबी रोड और पनचक्की चौराहा के आईटीआई मार्ग का नामकरण किया। नवाबी रोड को अटल और पनचक्की से आईटीआई मार्ग को गुरु गोलवरकर मार्ग नाम दिया गया है। अब यह मार्ग इन्हीं नए नामों से जाने जाएंगे।

मार्गों के नामकरण समारोह के दौरान मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि अटल मार्ग की कई महिलाओं ने उनसे यहां सुलभ शौचालय की मांग की है। इसके लिए जगह तलाशी जा रही है। यहां हाईटैक शौचालय बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अटल मार्ग का नामकरण कर उन्होंने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की है। मेयर ने कहा कि मुखानी सड़क जो पनचक्की चौराहा से आईटीआई तक है, उसका नाम आरएसएस के संस्थापक सदस्य माधव सदाशिव राव गोलवरकर गुरु जी के नाम पर रखा गया है। गोलवरकर को सभी गुरुजी के नाम से जानते थे। इसीलिए मार्ग का नाम गुरु गोलवरकर मार्ग रखा गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही लालडांठ चौराहे से पनचक्की चौराहा तक पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल बीसी जोशी, चंबल पुल से कठघरिया चौराहा तक बाबा हैड़ाखान मार्ग, कठघरिया चौराहा बाबा हैड़ाखान चौराहा नाम से जाने जाएंगे। इनका भी जल्द नामकरण किया जाएगा। इसके अलावा नीब करौरी महाराज, स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश, महावीर मार्ग, हरिप्रसाद टम्टा मार्ग की भी जल्द घोषणा की जाएगी।

और पढ़े  हनुमान अंश के बाद भक्तों का उमड़ा सैलाब: बाबा के दर्शन को ट्रेनों में लगी कतार, रानीखेत-बाघ एक्सप्रेस फुल
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    हादसा: केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर हादसा,पांच साल के बच्चे की मौत, 1500 यात्री निकाले गए

    केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप रविवार शाम पहाड़ी से पत्थर और मलबा आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद मलबा आने से…