Encounter: दिनभर धमाकों से गूंजते रहे जंगल, हर 50 मीटर पर हो रही थी गोलीबारी, रॉकेट दाग कर आगे बढ़ रहे सुरक्षाबल

Spread the love

 

 

पाकिस्तान से घुसपैठ कर आए आतंकी अलग अलग टोलियों में बंट गए हैं। इस फिराक में हैं कि किसी भी तरीके से धार सड़क को पार कर लोहाई मल्हार के पहाड़ों तक पूर्व में छिपे बैठे आतंकियों तक पहुंचा जाए।

उधर, सुरक्षाबलों नें उन्हें हर हाल में ढूंढकर खात्मा करने के लिए अभियान छेड़ रखा है। सनियाल से शुरू हुआ आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन छठे दिन भी जारी रहा। दिन भर सुफैन से कठेरा के बीच जंगल धमाकों और गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजते रहे।
सुफैन के अंबे नाल में मुठभेड़ से फरार हुए तीन आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान इस जंगल में लगातार तीसरे दिन जारी रहा। लाहड़ी से लेकर कठेरा तक सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर चप्पे-चप्पे की तलाशी शुरू की है। सुरक्षा की पहली पंक्ति में पैरा कमांडो को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जंगल और छोटी पहाड़ियों में आतंकियों की हर छिपने की जगह को पूरी तरह से खंगाला जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, हर 50 से सौ मीटर के बीच गोलीबारी और रॉकेट लांचर दागगर सुरक्षा बल आगे बढ़ रहे हैं। आतंकियों के खात्मे के लिए स्पेशल फोर्स की ओर से कोई भी कमी नहीं रखी गई है। उधर, बिलावर गूड़ा कल्याल समेत बिलावर के अलग-अलग इलाकों में भी सुरक्षाबलों ने सघन तलाशी अभियान चलाए हैं। स्थानीय लोग भी जंगल के इलाकों में जाने से और अकारण घरों से निकलने से अब परहेज कर रहे हैं।

दरअसल, पाकिस्तानी आतंकियों को जिले के दूर दराज पहाड़ी इलाकों में छिपने और अन्य तरह की मदद मिल रही है। एक साल से लोहाई मल्हार से लेकर धनु परोल और बग्गन से मढून के इलाकों में लगातार आतंकियों की मूवमेंट देखे जाने और लंबे समय तक उनके इलाके में सक्रिय रहने से स्थानीय मदद से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। कठुआ और बिलावर के निचले इलाकों में आतंकियों को ज्यादा मदद नहीं मिलती है और आम लोगों की नजर में भी जल्दी आ जाते हैं। ऐसे वो भी इस इलाके से जल्द से जल्द निकलकर पहाड़ों की ओर भागना चाहते हैं।

और पढ़े  घाटी में जैश का खात्मा!-: सेना ने 7 आतंकी किए ढेर, 10 लाख का इनामी पाकिस्तानी दहशतगर्द सैफुल्लाह भी.. 

Spread the love
  • Related Posts

    घाटी में जैश का खात्मा!-: सेना ने 7 आतंकी किए ढेर, 10 लाख का इनामी पाकिस्तानी दहशतगर्द सैफुल्लाह भी.. 

    Spread the love

    Spread the loveजम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 326 दिनों तक चले हाई-एल्टीट्यूड ऑपरेशन में सात खतरनाक आतंकवादी मारे गए हैं। भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर (16 कोर) ने सोमवार…


    Spread the love

    Encounter: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जैश के शीर्ष कमांडर समेत 2 आतंकी ढेर

    Spread the love

    Spread the loveजम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छात्रू क्षेत्र में आज सुरक्षाबलों और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। जिसमें संगठन का शीर्ष कमांडर समेत दो आतंकवादी…


    Spread the love