ऑपरेशन आतंकी : मारा गया खूंखार आतंकी अबू अकरम, 2017 से सिरदर्द बना था ये आतंकी।

शोपियां में चक सादिक खान इलाके में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। साल 2017 से दक्षिणी कश्मीर समेत घाटी में आतंकी हमलों और हत्याओं को अंजाम देने वाला खूंखार आतंकी एवं लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर इशफाक डार उर्फ अबू अकरम मार गिराया गया है। चार साल से अकरम कश्मीर घाटी में सक्रिय था। अबू अकरम के साथ ही इस मुठभेड़ में एक और आतंकी मारा गया है। मारे गए आतंकियों के पास से 2 एके-47 राइफल और आठ मैग्जीन मिली हैं। इस ऑपरेशन को सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया है। जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस(एसओजी), सेना की 34-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की बटालियन-178 शामिल है।

प्रदेश के पुलिस मुखिया ने कहा कि रात भर चले अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष आतंकवादी कमांडर इशफाक डार के साथ एक अन्य आतंकवादी माजिद इकबाल का सफाया हुआ है। अबू अकरम पुलिस कर्मियों और नागरिकों पर हमलों एवं हत्या सहित कई आतंकी अपराधों के मामलों के लिए जिम्मेदार था।
यह मुठभेड़ रविवार को शुरू हुई थी। जिसमें आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक टॉप कमांडर समेत दो आतंकियों के घिरे होने की सूचना मिली थी।। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों की ओर से पहली गोली चलाई गई। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला। साथ ही आतंकियों को आत्मसमर्पण करने का मौका भी दिया गया। जिसे नकारते हुए आतंकी अंधाधुंध गोलाबारी करते रहे। साथ ही अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की।आतंकियों को रोकने के लिए की गई जवाबी फायरिंग के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई। कुछ समय बाद ही दोनों आतंकी सुरक्षाबलों की गोलियों का निशाना बने।

और पढ़े  राजस्थान पंचायत चुनाव: आज साफ होगी तारीखों की तस्वीर, दोपहर 3 बजे आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

अबू अकरम का मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता है। क्योंकि दक्षिणी कश्मीर में वह आतंकी हमलों को अंजाम देने के साथ ही वहां के युवाओं को आतंक का दामन थामने के लिए गुमराह करता था

  • Related Posts

    केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच,20 साल पुराने केस की होगी पड़ताल

    केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े एक पुराने मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। मामला 2006 का है, जब ज्ञानेश…

    सम्मान: इस्राइल में कैप्टन स्मित को मिलेगा खास सम्मान,पीएम मोदी के साथ भारतीय पायलट आमंत्रित

    इस्राइली की आजादी के जश्न में इस वर्ष भारतीय पायलट स्मित मच्छार भी शरीक हो सकते हैं। कैप्टन स्मित के सम्मान में इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि वे…