उत्तराखंड: धामी सरकार के पूरे हुए 3 साल..मुख्यमंत्री धामी का भव्य रोड शो, फूलों से हुआ स्वागत, की कईं घोषणाएं

Spread the love

 

 

त्तराखंड की धामी सरकार के आज तीन साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर देहादून में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह फिट इंडिया रन के बाद शहर में सीएम धामी का भव्य रोड शो हुआ। इस दौरान फूलों की बरसात के उनका स्वागत हुआ। वहीं, परेड मैदान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने वहां लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

सीएम ने संबोधन से पहले आंदोलनकारियों को नमन कर याद किया। कहा कि प्रदेश की जनता ने दूसरी बार सरकार को जनमत देखकर एक मिथक भी तोड़ा है। उत्तराखंड पर्यटन और वेटिंग डेस्टिनेशन के रूप  में उभर रहा है। बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत कमी आई है। चुनौतियां आई हैं, लेकिन उत्तराखंड में कई उपलब्धियां हासिल की है। जिसकी गूंज पूरे देश में है। सरकार ने नकल माफिया पर शिकंजा कसने के लिए देश का पहला कठोर नकल रोधी कानून लागू किया। जट सत्र में सरकार ने भू- कानून भी पारित किया।

 

सीएम धामी की घोषणाएं

– उपनल व संविदा कर्मचारी को सरकारी विभागों में खाली पदों पर नियमित करने के लिए ठोस नीति बनाई जाएगी
– स्थानीय ठेकेदारों को सरकारी कामों में 10 करोड़ के काम दिए जाएंगे
– नौजवान और स्नातक छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा व रोजगार कौशल के लिए आर्थिक सहायता के साथ के लिए मंच प्रदान किया जाएगा। इसके लिए  उच्च स्तरीय समिति गठित की जाएगी।

 

 

सीएम ने साझा की उपलब्धियां
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा से पहले उत्तराखंड धर्मस्व एवं तीर्थाटन परिषद का गठन हो जाएगा। उन्होंने शीतकालीन यात्रा को राज्य की अर्थव्यवस्था और रोजगार के लिए गेमचेंजर बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अवैध कब्जे हटाने का अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक अतिक्रमण खत्म नहीं होता।

और पढ़े  Khanduri: संसद में अलग राज्य गठन की मांग पर हुए थे मुखर, कहा था-सरकार मौन है, हम कब तक लाठी व गोली खाएंगे

सीएम ने कहा कि 2022 में राजनीतिक विश्लेषकों का मानना था कि भाजपा की सरकार वापसी नहीं कर पाएगी, क्योंकि इस तरह की परिपाटी नहीं है। लेकिन भाजपा को जनता आशीर्वाद मिला और सरकार बनी। तीन वर्ष में सरकार के सामने कई तरह की चुनौतियां आईं। रैणी, सिलक्यारा टनल, जोशीमठ भू-धंसाव, माणा भूस्खलन जैसी कई आपदाओं की चुनौती आई तो अपने लोगों के बीच खड़े होकर केंद्र और राज्य की एजेंसियों के सहयोग से इनका सामना किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख से निकला था कि यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा। उत्तराखंड का दशक बनाने में प्रदेश की मातृशक्ति की अहम भूमिका होने वाली है। कहा कि सभी विभागों को 3-5 गेमचेंजर योजनाएं बनाने के निर्देश दिए गए हैं। वित्त विभाग को भी अगले 10 साल की चुनौतियों के अनुरूप राजस्व प्राप्तियों को लेकर रोडमैप बनाने को कहा गया है।

 

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च ज्यादा होने पर हत्या का मामला, दोषी को उम्रकैद की सजा

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल के पहाड़पानी इलाके में पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च से बिगड़ा स्वाद विवाद की वजह बन गया। बहस के दौरान आवेश में आकर ललित ने युवक…


    Spread the love

    हल्द्वानी- आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 2 भाइयों समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि…


    Spread the love