प्रधानमंत्री मोदी- भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुआ अहम समझौते, आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने की प्रतिबद्धता दोहराई

Spread the love

 

 

प्रधानमंत्री मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन दिल्ली में दोनों देशों के बीच हुए कई समझौतों के साक्षी बने। न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य के दौरान पीएम मोदी ने कहा, “मैं पीएम लक्सन और उनके मंत्रिमंडल का भारत में स्वागत करता हूं…पीएम लक्सन भारत से जुड़े हुए हैं। हमने देखा कि उन्होंने हाल ही में होली कैसे मनाई…हमें खुशी है कि उनके जैसा युवा नेता रायसीना डायलॉग 2025 में हमारे मुख्य अतिथि हैं.

इस बीच, भारत और न्यूजीलैंड के बीच सोमवार को नई दिल्ली में कई अहम समझौते हुए। इस दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्री मौजूद रहे। समझौते के बाद साझा बयान में बताया गया कि दोनों देशों ने रक्षा साझेदारी को मजबूत और संस्थागत बनाने का फैसला किया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रक्षा उद्योगों में आपसी सहयोग का खाका तैयार किया जाएगा। पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-न्यूजीलैंड एफटीए पर बातचीत शुरू करने का निर्णय भी लिया गया है।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “…अवैध प्रवास के मुद्दे से निपटने के लिए भारत और न्यूजीलैंड के बीच आपस में एक समझौता तैयार करने के लिए काम किया जाएगा।”  साझा बयान में कहा गया कि चाहे 2019 का क्राइस्टचर्च हमला हो या 2008 का मुंबई हमला, आतंकवाद किसी भी रूप में अस्वीकार्य है। दोनों देशों ने कहा है कि आतंकवादी, अलगाववादी और कट्टरपंथी तत्वों के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करना जारी रखेंगे।


Spread the love
और पढ़े  वीडियो कॉल पर अंतिम दर्शन: बेटियों ने मोबाइल पर देखी पिता की जलती चिता, ₹5100 भेजकर बोलीं- अस्थियां बहा देना
  • Related Posts

    ₹2 हजार से ज्यादा के यूपीआई पेमेंट पर क्या लग सकता है चार्ज, नए कानून से क्या बदल जाएगा?

    Spread the love

    Spread the loveक्या 2,000 रुपये से ज्यादा के यूपीआई पेमेंट पर चार्ज लग सकता है? संसद से एक संशोधन विधेयक पारित होने के बाद यही चर्चा सबसे ज्यादा हो रही…


    Spread the love

    झारखंड के प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में उतरी CJP, प्रतिनिधिमंडल पहुंच रहा रांची

    Spread the love

    Spread the loveकॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि पार्टी झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा…


    Spread the love