आतंकी अबू कताल की पाकिस्तान में हत्या,हाफिज सईद का था करीबी,कश्मीर में कई हमलों में रहा संलिप्त

Spread the love

 

पाकिस्तान में हाफिज सईद के करीबी और कश्मीर में कई हमलों में संलिप्त रहे लश्कर ए तैयबा के आतंकी अबू कताल की हत्या कर दी गई। वारदात शनिवार रात 8 बजे की बताई जाती है। कताल भारत के रियासी हमले का मास्टरमाइंड था। हत्या के पीछे किसका हाथ है, अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक झेलम जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर कताल की हत्या कर दी। वह मुंबई 26/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईजद का करीबी था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के मुताबिक अबू कताल 2002-03 में भारत आया था और यहां कश्मीर के पुंछ-राजौरी इलाके में सक्रिय रहा।

 

इसके अलावा नौ जून को रियासी में तीर्थयात्रियों कर बस हुए हमले में उसकी अहम भूमिका थी। इस हमले की चार्जशीट में एनआईए ने दावा किया था कि हमले का मकसद पूरी तरह से देशभर से शिवखोड़ी व वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं में खौफ पैदा करना था। यहीं नहीं, आतंकी स्थानीय लोगों में भी भय पैदा करना चाहते थे। क्योंकि बस में सवार यात्री मां वैष्णो देवी के दर्शन कर लौटे थे।

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के दिन हुआ था हमला
9 जून 2024 को हुए इस हमले में 9 यात्रियों की मौत और 41 घायल हो गए। जिस दिन हमला हुआ था। उसी दिन केंद्र में नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले रहे थे। एक तरफ मोदी का शपथ समारोह चल रहा था तो दूसरी तरफ आतंकियों ने बस पर अंधाधुंध गोलीबारी की।

और पढ़े  ब्रजमंडल यात्रा- यात्रा मार्ग पर 2200 पुलिस जवान, पैरा फोर्स तैनात, नूंह हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी नजरबंद

बस चालक के सिर पर गोली लगने से वह नियंत्रण खो बैठा और बस गहरी खाई में जा गिरी थी। खाई में बस गिरने के बाद भी आतंकी गोलियां बरसाते रहे। मामले की जांच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एनआईए को सौंपी थी।


Spread the love
  • Related Posts

    ₹2 हजार से ज्यादा के यूपीआई पेमेंट पर क्या लग सकता है चार्ज, नए कानून से क्या बदल जाएगा?

    Spread the love

    Spread the loveक्या 2,000 रुपये से ज्यादा के यूपीआई पेमेंट पर चार्ज लग सकता है? संसद से एक संशोधन विधेयक पारित होने के बाद यही चर्चा सबसे ज्यादा हो रही…


    Spread the love

    झारखंड के प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में उतरी CJP, प्रतिनिधिमंडल पहुंच रहा रांची

    Spread the love

    Spread the loveकॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि पार्टी झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा…


    Spread the love