होली के अनोखे रंग: शाहजहांपुर- रंगों की बौछार के बीच भैंसागाड़ी पर निकले ‘लाट साहब’, जूतों से किया गया स्वागत

 

शाहजहांपुर में होली पर रंगों की बौछार के बीच शुक्रवार को लाट साहब का जुलूस निकाला गया। बड़े लाट साहब आरएएफ के घेरे में रहे। रंगों की बौछार के साथ ही उनका स्वागत जूते और चप्पलों से किया गया। इस बीच ड्रोन कैमरे से निगहबानी की गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जुलूस पर निगाह बनाए रहे।

शुक्रवार की सुबह कूंचा लाला से निकलकर बड़े लाट साहब ने चौकसीनाथ मंदिर में शीश नवाया। वहां से मुख्य सड़क पर लाट साहब को भैंसागाड़ी पर सवार कराया गया। उसके बाद उनकी सवारी चौक कोतवाली में पहुंची। जहां कोतवाल ने सलामी दी।

 

देशभर में मशहूर है जूतामार होली 
यहां से सराफा बाजार, चारखंभा, केरूगंज, मिशन स्कूल, जेल से जीआईसी होते हुए विश्वनाथ मंदिर के पास जुलूस पहुंचा। पूजन करने के बाद दोबारा से शहीद पार्क के सामने से एसपी कॉलेज, पंखी चौराहा, बहादुरगंज पंचराहा, सदर बाजार थाना, कालीचरन रोड चरन, बंगश से कूंचा लाला में समाप्त होगा। बता दें कि शाहजहांपुर की चर्चित जूता मार होली पूरे देश में मशहूर है।

 

सुरक्षा की दृष्टि से आरएएफ और पीएसी तैनात रही। जुलूस का प्रत्येक रूट पर रंग और जूतों से स्वागत किया गया। छोटे लाट साहब का जुलूस सुबह साढ़े दस बजे तक शुरू नहीं हो सका था। दोनों ही जुलूस के रास्ते पर धार्मिक स्थलाें को तिरपाल से ढका गया। बैरीकेडिंग भी कराई गई।

 

और पढ़े  UP: अंकित बालियान के दो हत्यारे ढेर, शामली के औद्योगिक क्षेत्र में हुई मुठभेड़, 20 से ज्यादा गोलियां लगीं
  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन लाख आउटसोर्स कर्मचारियों का बढ़ाया वेतन

    यूपी के साढ़े तीन लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को प्रदेश की योगी सरकार ने सौगात दी है। आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी में 7 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।…

    अयोध्या: एनएच- 27 पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर, 28 लोग थे सवार

    अयोध्या में रुदौली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब छह बजे NH-27 पर मखवापुर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। अयोध्या दर्शन के लिए लखीमपुर खीरी से जा रही…