बड़ी कामयाबी: लखनऊ- एटीएस को मिली कामयाबी, लखनऊ से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का संदिग्ध एजेंट को किया गिरफ्तार

 

 

खनऊ शहर से शुक्रवार को एक संदिग्ध आईएसआई एजेंट गिरफ्तार किया गया। उसके पास से खुफिया जानकारी मिली है। वह यहां किस मकसद से आया था। उसे कैसे गिरफ्तार किया गया, साथ ही उसके पास से क्या-क्या अहम जानकारी मिली है इस बारे में यूपी एटीएएस लखनऊ में दो बजे पत्रकार वार्ता करेगी। इस वार्ता में आतंकी से जुड़ी पूरी डिटेल दी जाएगी।

 

लगातार आ रहे हैं ऐसे मामले

बीते दिनों से लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। इसके पहले पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई से ताल्लुक रखने वाला बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) का आतंकी लजर मसीह से पूछताछ में कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। पता चला है कि आतंकी लजर की दिल्ली से प्रयागराज आ रही श्रद्धालुओं से भरी बस को उड़ाने की भी साजिश थी।

राम मंदिर को उड़ाने की थी साजिश
बीते दिनों ही फरीदाबाद के बांस रोड पाली से पकड़े गए अब्दुल रहमान (19) को लेकर बड़ा खुलासा हुआ था। आतंकी संगठन आईएसआईएस ने अब्दुल रहमान को अयोध्या राम मंदिर पर हमला करने के लिए तैयार किया था। आधिकारिक सूत्र ने बताया कि आतंकी संगठन आईएसआईएस की क्षेत्रीय शाखा इस्लामिक स्टेट -खुरासान प्रांत ने इस हमले की साजिश रची।

ब्रेनवॉश कर अब्दुल रहमान व अन्य को अयोध्या में मस्जिद की जगह बन रहे मंदिर को लेकर धार्मिक भावनाएं भड़काते हुए मंदिर पर हमले के लिए तैयार किया था। आईएसआईएस की ये शाखा पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सक्रिय है।

और पढ़े  बड़ा हादसा: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसा,ट्रक ने बस में मारी जोरदार टक्कर, 3 यात्रियों की मौत और 11 घायल
  • Related Posts

    चलती बस में दरिंदगी: जांच में एक और खुलासा, मयूर विहार तक उतरीं सवारी, दिल्ली जाने वाले थे कई यात्री

    चलती बस में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच में दिल्ली पुलिस ने नोएडा ग्रेटर नोएडा में घटना होने की बात कही। जिसके बाद गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने…

    अयोध्या- शंखनाद, घंटा-घड़ियाल और स्वस्तिवाचन के बीच हुआ हरीश द्विवेदी का स्वागत

         भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे हरीश द्विवेदी का जिले की सीमा रानीमऊ से लेकर सरयू पुल तक जगह-जगह भव्य स्वागत…