होली पर अलर्ट: होली और जुमे को लेकर संभल में विशेष अलर्ट, RRF और PAC की सात कंपनियां तैनात, ड्रोन से निगरानी

 

त्तरप्रदेश में होली और जुमे की नमाज को लेकर विशेष अलर्ट है। संभल जिले में होली समारोह और जुमे की नमाज के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। RRF और PAC की कंपनियां तैनात हैं। सुरक्षा बलों ने सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला है।

आज होली उत्सव 2025 के अवसर पर लोगों ने होली का जश्न मनाया। एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली। संभल एसपी केके बिश्नोई के अनुसार, दोपहर 2:30 बजे से पहले होली मनाई जाएगी और 2:30 बजे के बाद जुमे की नमाज अदा की जाएगी।

संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) केके बिश्नोई ने ने कहा कि उचित पुलिस तैनाती की गई है। मुझे उम्मीद है कि यह होली सभी के लिए खुशियां लेकर आएगी।

संभल सीओ अनुज चौधरी ने बताया कि “पुलिस द्वारा पैदल पेट्रोलिंग की जा रही है। ड्रोन की मदद से भी निगरानी रखी जा रही है।” सीओ अनुज चौधरी ने कहा कि “पुलिस कर्मी पैदल गश्त जारी रखे हुए हैं। कोई दिक्कत नहीं है, लोग होली मना रहे हैं। शुक्रवार की नमाज भी हमेशा की तरह होगी।”

और पढ़े  प्रदेश में पूरी तरह से सक्रिय है मानसून, आज इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
  • Related Posts

    चलती बस में दरिंदगी: जांच में एक और खुलासा, मयूर विहार तक उतरीं सवारी, दिल्ली जाने वाले थे कई यात्री

    चलती बस में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच में दिल्ली पुलिस ने नोएडा ग्रेटर नोएडा में घटना होने की बात कही। जिसके बाद गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने…

    अयोध्या- शंखनाद, घंटा-घड़ियाल और स्वस्तिवाचन के बीच हुआ हरीश द्विवेदी का स्वागत

         भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे हरीश द्विवेदी का जिले की सीमा रानीमऊ से लेकर सरयू पुल तक जगह-जगह भव्य स्वागत…