आतंकी गिरफ्तार: बड़ी कामयाबी- बब्बर खालसा इंटरनेशनल का आतंकी कौशांबी से हुआ गिरफ्तार, ISI और जर्मनी में बैठे अपने आका के संपर्क में था आरोपी

Spread the love

 

 

 

त्तरप्रदेश एसटीएफ और पंजाब पुलिस को संयुक्त अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। गुरुवार तड़के यूपी के कौशांबी जिले से बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के एक सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है।
बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) और ISI मॉड्यूल के सक्रिय आतंकवादी, पंजाब के अमृतसर निवासी लाजर मसीह को यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया।

न्यूज एजेंसी एएनआई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आतंकवादी लाजर बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के जर्मन-आधारित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता है और पाकिस्तान स्थित ISI के गुर्गों के साथ सीधे संपर्क में है।

यूपी एसटीएफ ने बताया कि आतंकी के पास से तीन सक्रिय हैंड ग्रेनेड, दो डेटोनेटर, 13 कारतूस और एक विदेशी पिस्तौल समेत अवैध हथियार और विस्फोटक बरामद हुआ है।

 

 


Spread the love
और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी:- इस्तीफे के बाद भी राममंदिर प्रशासन में चंपत का दखल बरकरार
  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस- विधानभवन में CM योगी ने फहराया झंडा, बोले- देश को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा

    Spread the love

    Spread the love80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को पूरा उत्तर प्रदेश देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानभवन में ध्वजारोहण…


    Spread the love

    काशी में बाबा का तिरंगा शृंगार: सरकारी-गैर सरकारी कार्यालय में फहराया गया झंडा, वीरों को नमन

    Spread the love

    Spread the love80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को काशी आजादी के जश्न में सराबोर रही। पुलिस लाइंस, कलेक्ट्रेट परिसर, रेल इंजन कारखाना समेत सरकारी, गैर सरकारी और निजी संस्थानों में…


    Spread the love