शराब के शौकीनों के लिए सुविधा:- बीयर और शराब अब एक ही दुकान पर बिकेगी,ई-लॉटरी से होगा कंपोजिट दुकानों का आवंटन

Spread the love

 

 

ब एक ही दुकान से ठंडी बीयर और विदेशी शराब की बिक्री होगी। इसके लिए आबकारी नीति में बदलाव कर दिया गया है। यह बदलाव एक अप्रैल से लागू हो जाएगा। उससे पहले छह मार्च को बरेली में 160 कंपोजिट दुकानों का आवंटन ई-लाटरी के माध्यम से होगा।

जिला आबकारी अधिकारी हुकुम सिंह ने बताया कि शराब के शौकीनों की सुविधा और बिक्री की लागत को कम करने के लिए नई आबकारी नीति में कंपोजिट दुकानों की व्यवस्था की गई है। अब बीयर और विदेशी शराब की सभी दुकानों को कंपोजिट लाइसेंस दिया जाएगा। ऐसे 160 कंपोजिट लाइसेंस पूरे जनपद में आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए पहले चरण की लॉटरी बृहस्पतिवार को की जाएगी।

 

इसके अलावा 400 देशी मदिरा, छह भांग और 16 मॉडल शॉप का आवंटन लॉटरी से किया जाना है। केवल एक प्रीमियर रिटेल शॉप जोकि फीनिक्स मॉल में संचालित है, उसका नवीनीकरण किया गया है। इसके अलावा सभी शराब व भांग की दुकान का ई-लॉटरी से व्यवस्थापन होना है।

यहां होनी है ई-लॉटरी 
डीएम रविंद्र कुमार के निर्देश पर 2025-2026 वित्तीय वर्ष के लिए यह ई-लॉटरी सुबह 10 बजे से संजय कम्युनिटी हॉल रामपुर गार्डन में होनी है। सभी आवेदकों को पंजीकरण स्लिप के साथ सुबह नौ बजे तक पहुंचने के लिए कहा गया है। ई-लॉटरी प्रमुख सचिव सहकारिता और बरेली के नोडल अधिकारी सौरभ बाबू की निगरानी में कराई जानी है।

Spread the love
और पढ़े  काशी में बाबा का तिरंगा शृंगार: सरकारी-गैर सरकारी कार्यालय में फहराया गया झंडा, वीरों को नमन
  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस- विधानभवन में CM योगी ने फहराया झंडा, बोले- देश को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा

    Spread the love

    Spread the love80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को पूरा उत्तर प्रदेश देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानभवन में ध्वजारोहण…


    Spread the love

    काशी में बाबा का तिरंगा शृंगार: सरकारी-गैर सरकारी कार्यालय में फहराया गया झंडा, वीरों को नमन

    Spread the love

    Spread the love80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को काशी आजादी के जश्न में सराबोर रही। पुलिस लाइंस, कलेक्ट्रेट परिसर, रेल इंजन कारखाना समेत सरकारी, गैर सरकारी और निजी संस्थानों में…


    Spread the love