अयोध्या- जेआरएफ में जिया फातिमा ने हासिल की बड़ी सफलता

Spread the love

 

योध्या शहर के दर्शगाह-ए-इस्लामी इंटर कॉलेज के बाद साकेत पीजी कॉलेज से छात्रा जिया फातिमा ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) की परीक्षा में 99.82 प्रतिशत अंकों से बड़ी सफलता प्राप्त कर जनपद अयोध्या और विद्यालय को गौरवान्वित कर दिया। शहर के पुरानी सब्जी मण्डी निवासी वसी अहमद की इस होनहार पुत्री ने यह कामयाबी हासिल की। छात्रा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और अपने माता पिता को दिया है।वही इस सफलता को लेकर दर्सगाह ए -इस्लामी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य इरफान अहमद सिद्दीकी ने जिया फातिमा को इस सफलता की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा हमारे कॉलेज की छात्रा थी।यहाँ से इंटर करने के बाद साकेत डिग्री कॉलेज मे अपना दाखिला करवाया।जिसने बड़ी मेहनत और लगन से जेआरएफ में बड़ी सफलता हासिल की है। यह हमारे लिए गर्व की बात है उसने विद्यालय का भी नाम रोशन किया और अपने परिवार का साथ-साथ पूरे जिले का नाम रोशन किया हम अपनी तरफ से उसे सफलता की मुबारकबाद देते हैं। उन्होंने कहा कि जेआरएफ में तैयारी करना मुश्किल कार्य है लेकिन उसने एक अच्छी तैयारी करके इसे क्वालीफाइल किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज कैंपस में जिया फातिमा को लेकर एक कार्यक्रम रखा जाएगा जिसे उसे सम्मानित कर बच्चों को एक संदेश देने का कार्य किया जाएगा। हमारे कॉलेज के पढ़े हुए बच्चे अच्छी-अच्छी जगह पर काम कर रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  खत्म हुआ पश्चिमी विक्षोभ का असर, आज से मौसम लेगा यू-टर्न, एक सप्ताह के अंदर 8 डिग्री तक चढ़ेगा पारा
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love