बिहार भाजपा: दिलीप जायसवाल फिर बने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया एलान

Spread the love

 

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के पद से इस्तीफा देने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता दिलीप जायसवाल को फिर से प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया सोमवार से ही शुरू हुई थी। उन्होंने पार्टी के चुनाव पदाधिकारी सह प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा के सामने प्रदेश अध्यक्ष के लिए अपना पर्चा दाखिल किया था। वहीं दोनों डिप्टी सीएम, स्वास्थ्य मंत्री, और एमएलसी संजय मयूख दिलीप जायसवाल के प्रस्तावक बने। मंगलवार को इनके नाम पर भाजपा आलाकमान ने फिर से मुहर लगा दिया। अब दिलीप जायसवाल 2025-27 तक अध्यक्ष रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एलान कर दिया
पटना के बापू सभागार में प्रभारी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एलान कर दिया है। उन्होंने ‘बिहार है तैयार फिर से एनडीए सरकार’ का नया नारा दिया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा समेत पार्टी के सभी वरीय नेता, विधायक और मंत्री शामिल हुए। उपमुख्यमत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता फिर से एनडीए सरकार को बहुमत से जिताने जा रही है। 2025 में हम 200 प्लस सीटों के साथ एनडीए सरकार बनाएंगे।

 


Spread the love
और पढ़े  Bihar: अब कर्मचारियों को हर तीन महीने में करनी होगी फैमिली ट्रिप, बिजली-पेट्रोल बचत के लिए क्या निर्देश दिया?
  • Related Posts

    बिहार में लालू परिवार और सरकार में ठनी- फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे’- राबड़ी देवी

    Spread the love

    Spread the loveबिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चौधरी के…


    Spread the love

    Bihar: महाबोधि मंदिर पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति ह्लाइंग, बोधगया बना हाई सिक्योरिटी जोन, की विशेष प्रार्थना

    Spread the love

    Spread the loveम्यांमार के राष्ट्रपति जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने शनिवार को बोधगया स्थित विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना कर विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की। राष्ट्रपति…


    Spread the love