महाकुंभ 2025 अलविदा..महाकुंभ का हुआ समापन, मां गंगा का पूजन, संगम घाट पर मुख्यमंत्री योगी ने की पूजा-अर्चना

महाशिवरात्रि पर 45 दिन चले महाकुंभ 2025 का समापन हो गया, फिर भी प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अफसरों, कर्मचारियों और संस्थाओं को सम्मानित करेंगे। समारोह में मेले के दौरान बनने वाले चार विश्व कीर्तिमान के सर्टिफिकेट मिलने की भी उम्मीद है।

 

सीएम योगी ने प्रयागराज के अरैल घाट-संगम पर की पूजा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केपी मौर्य और कैबिनेट के अन्य मंत्रियों ने प्रयागराज के अरैल घाट-संगम पर पूजा की।

 

 

सीएम योगी कैबिनेट मंत्रियों के साथ

प्रयागराज में संगम पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केपी मौर्य और कैबिनेट के अन्य मंत्री। कल महाकुंभ के समापन के बाद आज अरैल घाट पर गंगा पूजा की जाएगी।

 

स्वच्छता अभियान में शामिल हुए सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के अरैल घाट पर स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

 

‘महाकुंभ में आए सभी श्रद्धालुओं का हृदय से आभार’

प्रयागराज में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि महाकुंभ में आए सभी श्रद्धालुओं का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मैं सहयोग प्रदान करने वाले सभी सफाई कर्मचारियों, डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिक्स और अन्य कर्मचारियों का अभिनंदन करता हूं और आभार व्यक्त करता हूं… मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”

और पढ़े  अयोध्या- शंखनाद, घंटा-घड़ियाल और स्वस्तिवाचन के बीच हुआ हरीश द्विवेदी का स्वागत
  • Related Posts

    उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन लाख आउटसोर्स कर्मचारियों का बढ़ाया वेतन

    यूपी के साढ़े तीन लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को प्रदेश की योगी सरकार ने सौगात दी है। आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी में 7 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।…

    अयोध्या: एनएच- 27 पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में डीसीएम ने मारी टक्कर, 28 लोग थे सवार

    अयोध्या में रुदौली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब छह बजे NH-27 पर मखवापुर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। अयोध्या दर्शन के लिए लखीमपुर खीरी से जा रही…