नीतीश कैबिनेट: बिहार में चुनाव से 9 महीने पहले मंत्रिमंडल का विस्तार, भाजपा के 7 विधायक बने मंत्री

 

 

 

बिहार में भाजपा कोटे से सात मंत्रियों का शपथ ग्रहण पूरा हो गया है। भाजपा के संजय सरावगी, जिबेश मिश्रा और सुनील कुमार समेत सात मंत्रियों ने शपथ ले ली है।

 

कितने पढ़े-लिखे हैं नीतीश कैबिनेट के नए मंत्री?
सात नए मंत्रियों में दो कृष्ण कुमार मंटू और विजय कुमार मंडल 10वीं पास हैं। इसी तरह मोती लाल प्रसाद 12वीं पास हैं। डॉक्टर सुनील कुमार के पास एमबीबीएस की डिग्री है। संजय सरावगी और जिबेश कुमार स्नाकोत्तर हैं। वहीं, राजू सिंह ने पीएचडी की है।

नीतीश कैबिनेट में शामिल हुए ये सात चेहरे
जिन सात चेहरों को नीतीश कैबिनेट में जगह मिली है उनमे अररिया जिले की सकटी विधानसभा सीट से विधायक विजय कुमार मंडल, दरभंगा जिले की जाले सीट से विधायक जीवेश मिश्रा और दरभंगा जिले की ही दरभंगा सीट से विधायक संजय सरावगी, सीतामढ़ी जिले की रीगा सीट से विधायक मोतीलाल प्रसाद, मुजफ्फरपुर जिले की साहेबगंज से विधायक राजू कुमार सिंह, नालंदा जिले की बिहारशरीफ सीट से विधायक डॉ. सुनील कुमार और सारण जिले की अमनौर सीट से विधायक कृष्ण कुमार मंटू शामिल हैं।

दरभंगा से दो मंत्री, पटना, पूर्णिया और सारण प्रमंडल से एक मंत्री
नीतीश कुमार की कैबिनेट में कुल सात विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। ये सभी मंत्री भाजपा कोटे से बनाए गए हैं। इनमें दरभंगा जिले से दो मंत्रियों को जगह मिली है। इसी तरह तिरहुत प्रमंडल से दो मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा पटना, पूर्णिया और सारण प्रमंडल से एक-एक मंत्री को नीतीश कैबिनेट में जगह मिली है।

राजू कुमार सिंह, मोतीलाल और कृष्ण कुमार मंटू मंत्री बने

भाजपा के संजय सरावगी, जिबेश मिश्रा और सुनील कुमार मंत्री बनाए गए हैं। राजभवन में शपथ ग्रहण जारी है। भाजपा नेता राजू कुमार सिंह ने भी शपथ ले ली है। फिलहाल भाजपा विधायक मोतीलाल शपथ ले रहे हैं। कुछ दिन पहले ही कुर्मी चेतना रैली करने वाले भाजपा विधायक कृष्ण कुमार मंटू ने भी शपथ ले ली है। भाजपा विधायक विजय कुमार मंडल ने भी शपथ ले ली है।
नीतीश कैबिनेट: बिहार में चुनाव से 9 महीने पहले मंत्रिमंडल का विस्तार, भाजपा के 7 विधायक बने मंत्री

संजय सरावगी ने मैथिली भाषा में शपथ ली
बिहार में संजय सरावगी ने सबसे पहले मैथिली भाषा में शपथ ली। इसके बाद राज्यपाल ने डॉ सुनील कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नीतीश कैबिनेट: बिहार में चुनाव से 9 महीने पहले मंत्रिमंडल का विस्तार, भाजपा के 7 विधायक बने मंत्री

सीएम के पहुंचने पर जदयू समर्थकों ने की नारेबाजी
सीएम नीतीश कुमार के आते ही उनके समर्थन जदयू समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। सीएम नीतीश के साथ दोनों मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी हैं।

विधायक पाग पहनकर पहुंचे
मंत्री पद की शपथ लेने भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा, संजय सरावगी, राजू सिंह और कृष्ण कुमार मंटू भी पहुंच चुके हैं। मिथिलांचल से आने वाले जीवेश मिश्रा, संजय सरावगी मिथिला की पहचान पाग पहनकर आए हैं।

मंत्री पद की शपथ लेने भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा, राजू सिंह और कृष्ण कुमार मंटू भी पहुंच चुके हैं।

मोतीलाल प्रसाद, विजय मंडल और सुनील कुमार अपनी कुर्सी पर बैठे
शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं। अब तक तीन मोतीलाल प्रसाद, विजय मंडल और सुनील कुमार अपनी कुर्सी पर बैठ चुके हैं। मंत्री मंगल पांडेय इनसे बातचीत कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की गाड़ी मुख्यमंत्री आवास में है।

  • Related Posts

    बिहार में बाढ़: NASA ने पूरी दुनिया को दिखाई बिहार की भयावह तस्वीर…

    नेपाल में हुई भारी बारिश के बाद गंडक नदी में आई बाढ़ के कारण पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, गोपालगंज, वैशाली और मुजफ्फरपुर के कई गांव डूब चुके हैं। लोग…

    बिहार: ससुराल में दामाद को जंजीर से बांधकर पीटा, एसपी के निर्देश पर कार्रवाई, शरीर पर मिले चोट के निशान

    किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडल टोला डोहर निवासी अकील अख्तर को उनके ससुराल वालों द्वारा बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक के अनुसार,…