पीएम किसान योजना:- क्या आपके खाते में भी नहीं आई 19वीं किस्त, तो इस एक नंबर पर कॉल करके कर सकते हैं शिकायत

 

भारत सरकार की कई सारी योजनाएं हैं जिनसे जुड़कर आप अलग-अलग तरह के लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बस आपको इन योजनाओं के लिए पात्र होना पड़ता है। अगर आप पात्र हैं तो आप इन योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और बीते दिन इस योजना की 19वीं किस्त जारी की गई।

इसमें हर बार की तरह किस्त में 2 हजार रुपये लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे गए, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जिनकी किस्त अटक गई है। ऐसे में अगर आप पात्र हैं और आप जानना चाहते हैं कि आपकी किस्त क्यों अटकी है तो आप इसकी शिकायत भी कर सकते हैं और किस्त अटकने का कारण जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके लिए आपको क्या करना होता है।

 

पहले जानें किस्त अटकने के कारण
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, लेकिन अगर आपकी भी किस्त अटक गई है तो इसके पीछे ये कारण हो सकते हैं कि आपने योजना के अंतर्गत करने वाले तीन जरूरी कामों को न करवाया हो:-
  • इसमें पहला काम है भू-सत्यापन का जिसमें किसानों की जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है। इसके लिए जमीन के दस्तावेजों की जांच और इनका निरीक्षण किया जाता है

 

  • दूसरा काम है ई-केवाईसी का जिसमें लाभार्थी की पहचान को सत्यापित किया जाता है। योजना से जुड़े किसान अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अलावा आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं
और पढ़े  ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

  • किस्त न अटके इसके लिए तीसरा काम है आधार लिंकिंग का जिसमें लाभार्थी को अपने बैंक खाते से अपने आधार कार्ड को लिंक करवाना होता है। आप अपने बैंक की ब्रांच में जाकर इस काम को करवा सकते हैं।
PM Kisan 19th Installment Not Received Know PM Kisan Complaint Online Toll Free Helpline Number Full Details

नहीं आई है किस्त, तो यहां कर सकते हैं शिकायत
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आपने योजना के अंतर्गत आने वाले सभी कामों को पूरा किया है, लेकिन फिर भी आपकी किस्त अटक गई है तो ऐसे में आप किसान हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। आप पीएम किसान कॉल सेंटर के टोल-फ़्री नंबर 1800-180-1551 पर कॉल कर सकते हैं। यहां से आपकी उचित मदद की जाती है।

 

  • Related Posts

    एशियन गेम्स 2026- 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में महिला टीम ने जीता रजत, आज भारत को मिला दूसरा पदक

    एशियन गेम्स 2026 में आज का दिन भारत के लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है। सुबह से ही कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी पदक की दावेदारी पेश कर रहे हैं।…

    क्यों कर रहे हैं बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर को हड़ताल, क्या इस महीने देर से आएगी आपकी सैलरी?

    देशभर में बैंक कर्मचारी और अधिकारी 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी यूएफबीयू ने बुलाई है। यूएफबीयू…