2025 महाकुंभ:- आस्था की डुबकी..महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान पर्व पर संगम तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब, महाशिवरात्रि पर जुटे श्रद्धालु

Spread the love

हाकुंभ में महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान पर्व पर स्नानार्थियों की जबरदस्त भीड़ है। महाकुंभ के आखिरी दिन तीर्थनगरी में पवित्र स्नान के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आज दो करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

पुण्यकाल और मुहूर्त का इंतजार किए बिना श्रद्धालु आधी रात से ही आस्था की डुबकी लग रहे हैं। संगम जाने वाली सड़कों पर हर तरफ जन प्रवाह नजर आ रहा है। सभी रास्ते श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भरे हैं।

त्रिवेणी बांध से लेकर कई मार्ग और संगम से जुड़े अन्य मार्गों पर भीड़ का तांता लगा है। संगम पर आस्था-भक्ति और विश्वास की अमृतमयी बूंदें एक बार फिर एकाकार हो गई हैं।

Mahakumbh 2025 Mahashivratri Snan Kumbh Mela Maha Shivratri Snan Photos Prayagraj News in Hindi

 

मेला प्रशासन के मुताबिक, मंगलवार रात आठ बजे तक 1.30 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगा ली थी। स्थिति यह है कि बुधवार सुबह 6:00 बजे तक ही 40 लाख से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं।
Mahakumbh 2025 Mahashivratri Snan Kumbh Mela Maha Shivratri Snan Photos Prayagraj News in Hindi

 

इसके साथ ही स्नानार्थियों की कुल संख्या 65 करोड़ पार हो गई है। मंगलवार तक 64.77 करोड़ लोग स्नान कर चुके थे। महाशिवरात्रि और महाकुंभ के अंतिम स्नान के लिए मेला प्रशासन ने लगभग दो करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन के लिए विशेष तैयारियां की हुई हैं।

Spread the love
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: बस से उतरते ही छात्र को रौंदा, मासूम की मौके पर हुई मौत, कॉलेज में की तोड़फोड़

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के थाना जैत क्षेत्र के गांव राल पर स्कूल बस की चपेट में आने से कक्षा दो के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी: दान देने के तरीके में बड़ा बदलाव, अब ये काम करने से बच रहे श्रद्धालु

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन उनके दान देने के तरीके में बड़ा…


    Spread the love