PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का मुखबा का दौरा स्थगित,मौसम बना बाधा,अब मार्च में आने की संभावना 

 

खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तरकाशी का दौरा टल गया है। शीतकालीन यात्रा का संदेश देने के उद्देश्य से पीएम गंगोत्री के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा और हर्षिल आने का कार्यक्रम था। अब वह मार्च में आ सकते हैं।

राज्य सरकार उनके 27 फरवरी को आने की संभावना के हिसाब से तैयारी कर रही थी। लेकिन मौसम विभाग ने उस दिन बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है।

इसे देखते हुए पीएम का दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अब पीएम के पांच मार्च तक आने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तैयारियों का भी जायजा लेने के लिए ही मुखबा-हर्षिल पहुंचे थे।

 

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.41 लाख वोटर बाहर, ये हैं अपडेट
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…