बिहार में पीएम मोदी: मुख्यमंत्री नीतीश- अब इधर-उधर कुछ नहीं होगा, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा विकास

Spread the love

 

 

पीएम मोदी मंच पर पहुंचे
पीएम नरेंद्र मोदी रथ पर सवार होकर मंच पर पहुंचे। उनके साथ सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद हैं। सीएम नीतीश कुमार ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। सीएम नीतीश कुमार जनता को हाथ जोड़कर नमस्कार करते दिखे। लोगों की भीड़ से हवाई अड्डा मैदान भर चुका है। एनडीए ने सभी बड़े नेता मंच पर मौजूद हैं। चिराग पासवान ने कहा कि जिस लक्ष्य के साथ हमलोग निकले हैं, उस संकल्प को पीएम मोदी और सीएम नीतीश के नेतृत्व में जरूर पूरा करेंगे। आप लोग पीएम मोदी स्वागत करें।

 

सीएम नीतीश कुमा ने कहा कि पीएम मोदी का लगातार सहयोग मिल रहा है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी पूरे देश के लिए काम कर रहे हैं। अब इधर-उधर कुछ नहीं। अब इनके ही नेतृत्व आगे और विकास होगा। समाज में हमलोग सबके लिए काम कर रहे हैं। अब तो लड़का लड़की बिहार में 11 बजे रात तक काम कर रहे हैं। उन्होंने जनता से कहा कि आप जान लीजिए सबलोग पीएम मोदी के ही साथ है। इनके नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है।

 

 

सीएम नीतीश ने पीएम मोदी का धन्यवाद दिया
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैं पीएम मोदी का स्वागत करता हूं। यह खुशी कि बात है कि बिहार से किसानों के खाते में सम्मान निधि योजना की राशि भेजी जा रही है। बिहार के किसानों के खाते में आज पैसे जाएंगे। आपको बता दें कि हमलोगों का शुरू से ही खेती किसानों पर फोकस रहा है। कृषि रोड मैप लागू होने से कृषि उत्पादन बढ़ा है। साथ ही मछली, दूध, मांस और अंडा का भी उत्पादन बढ़ा है। मछली उत्पादन में बिहार आत्मनिर्भर हो गया है। पीएम मोदी का बिहार के विकास में काफी सहयोग मिल रहा है। इस बजट मखाना बोर्ड, ग्रीनफील्ड समेत कई सौगातें बिहार को देश के बजट में मिली। इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं।

और पढ़े  Bihar-: पटना समेत कई जिलों आंधी-बारिश का रेड अलर्ट, जानिए कहां-कैसा रहेगा मौसम?

 

 

कृषि मंत्री बोले- बिहार में होली और दीवाली मनाई गई
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल बिहार में नहीं हो रहा है। पूरे देश के लिए यह कार्यक्रम हो रहा है। मैंने किसी नेता के स्वागत में पीएम मोदी के प्रति ऐसा उत्साह कभी नहीं देखा। मैंने पूरे जीवन में ऐसा उत्साह नहीं देखा है। यह तो केवल भागलपुर की जनता है। अगर पूरे बिहार की जनता यहां आती तो क्या होता। मोदी जी के आगमन पर बिहार में होली और दीवाली मनाई गई। पीएम मोदी ने छोटे किसानों का दर्द जाना। कांग्रेस ने कभी किसानों के खाते में पैसे नहीं डाला। आज पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना के जरिए किसानों के खाते में पैसे डाले। आज से छह साल पहले पीएम मोदी ने किसानों के खाते में पैसे डालना शुरू किया था। कांग्रेस और राजद के नेता बड़ी बड़ी बातें करते हैं। आज यूरिया की एक बोरी आपको 266 रुपये देने होते हैं। यह बोरी 1750 रुपये में आती है। 1484 रुपये पीएम मोदी सरकार की ओर से भरा जाता है। मखाना पैदा करने वालों के लिए पीएम मोदी सरकार ने मखाना विकास बोर्ड बना दिया है। अब मखाना के किसान भी खुशहाल होंगे।

 

 

बिहार का हर नागरिक उत्साहित है
पीएम मोदी के बिहार दौरे पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि कुछ ही देर में बिहार की धरती पर आएंगे और पीएम किसान निधि की 19वीं किस्त जारी करेंगे। उनके आगमन के लिए बिहार का हर नागरिक उत्साहित है और भागलपुर पूरी तरह से अपने प्रधानसेवक जी की अगवानी के लिए तैयार है।

और पढ़े  Bihar- पटना में बड़ा हादसा, नाव डूबने से दो की मौत, सात लापता, 16 सवार में ज्यादा महिलाएं

Spread the love
  • Related Posts

    बिहार में लालू परिवार और सरकार में ठनी- फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे’- राबड़ी देवी

    Spread the love

    Spread the loveबिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चौधरी के…


    Spread the love

    Bihar: महाबोधि मंदिर पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति ह्लाइंग, बोधगया बना हाई सिक्योरिटी जोन, की विशेष प्रार्थना

    Spread the love

    Spread the loveम्यांमार के राष्ट्रपति जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने शनिवार को बोधगया स्थित विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना कर विश्व शांति और मानव कल्याण की कामना की। राष्ट्रपति…


    Spread the love