उत्तराखंड: 3 माह की बच्ची कमरे में मिली मृत,शरीर पर थे नीले निशान, तलाकशुदा मां ने 20 फरवरी को किया ये काम

Spread the love

 

काशीपुर में दुधमुंही एक बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके शरीर पर नीले निशान थे। बच्ची की मां उसे केयरटेकर को सौंपकर किसी काम से रिश्तेदारी में हरिद्वार गई हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्ची की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बड़े गुरुद्वारा के पीछे महादेव कॉलोनी निवासी डॉ. विजय सिंह ने रविवार को पुलिस को फोन किया। उन्होंने एक मकान की दूसरी मंजिल के कमरे में चारपाई पर तीन माह की बच्ची के मृत पड़े होने की सूचना दी। बताया कि बच्ची के शरीर पर नीले निशान हैं।

पुलिस मौके पर पहुंची तो बच्ची चारपाई पर मृत पड़ी थी। सूचना पर कोतवाली से एसएसआई अनिल जोशी व चौकी प्रभारी विपुल जोशी भी वहां पहुंच गए। उन्होंने आसपास मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई। साथ ही बच्ची के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ करने पर पता चला कि 18 फरवरी को महादेव कॉलोनी में रेहड़ निवासी अनिल कुमार के घर की दूसरी मंजिल में जसविंदर कौर अपनी दुधमुंही बेटी के साथ किराये पर रहने आई थी। वह तलाकशुदा है और उसका पूर्व पति राजस्थान में काम करता है। पूछताछ में यह भी पता चला कि 20 फरवरी को जसविंदर बेटी को ग्राम धनौरी निवासी केयरटेकर सुरजो को सौंपकर खुद हरिद्वार में रिश्तेदारी में चली गई।

सुरजो पूर्व में जसविंदर कौर के पास बतौर नौकरानी काम कर चुकी है। सुरजो ने बताया कि 21 फरवरी वह बच्ची को पड़ोस में रहने वाले एक परिवार को सौंपकर कहीं और काम करने गई थी। रविवार दोपहर को उसे बच्ची की मौत की सूचना मिली। बेटी की मौत की सूचना मिलने पर रविवार देर शाम जसविंदर कौर भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। उसने बताया कि वह बच्ची को सही सलामत छोड़कर गई थी। उसके पीछे क्या हुआ उसे कुछ नहीं मालूम।

और पढ़े  देहरादून- दिल्ली में हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक, एकता के मंत्र के साथ सक्रिय हुआ संगठन का तंत्र

 

सूचना मिलने पर पहुंचे यूपी अफजलगढ़ के थाना रेहड़ क्षेत्र निवासी अनिल कुमार ने बताया कि यहां उनका एक मकान है। उनके मकान के पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने जसविंदर कौर को 18 फरवरी को किराये पर एक कमरा दिलवाया था। उसके साथ और कौन-कौन रहते थे, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

बच्ची की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता लग पाएगा। पुलिस इस मामले में मासूम की मां, केयरटेकर और पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। – अभय सिंह, एसपी


Spread the love
  • Related Posts

    भीमताल- ओखलकांडा में भीषण सड़क हादसा: कैंटर खाई में पलटा, 1 की मौत, सहायक कृषि अधिकारी सहित तीन घायल

    Spread the love

    Spread the loveभीमताल के ओखलकांडा में सोमवार दोपहर 1.30 बजे एक कृषि विभाग के उपकरण लेकर आ रहा कैंटर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा पलटा। कैंटर के खाई में…


    Spread the love

    अल्मोड़ा Accident: कोसी के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल

    Spread the love

    Spread the loveअल्मोड़ा में कोसी के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग…


    Spread the love