सरकारी नौकरी- उत्तराखंड: राज्य में असिस्टेंट प्रोफेसर की बंपर भर्ती,439 पदों पर होगी नियुक्ति, सैलरी 2 लाख से ज्यादा

 

 

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 439 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 1 मार्च 2025 से शुरू होगी और उम्मीदवारों को 21 मार्च 2025 तक आवेदन करना होगा।

रिक्तियों का विवरण  

इन पदों में 218 सामान्य वर्ग (अनारक्षित) के लिए, 112 एससी, 09 एसटी, 68 ओबीसी और 32 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। उम्मीदवारों को सैलरी 67700-208700 रुपये प्रति माह (लेवल-11) के वेतनमान के हिसाब से मिलेगी।

 

पदों का विभाजन  

असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों में एनेस्थीसिया, एनाटॉमी, बायोकेमिस्ट्री, ब्लड बैंक, कम्युनिटी मेडिसिन, डेंटिस्ट्री, डर्मेटोलॉजी, इमरजेंसी मेडिसिन, फॉरेंसिक मेडिसिन, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, माइक्रोबायोलॉजी, गायनी, ऑप्थेल्मोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, ओटो राइनो लारिंगोलॉजी, पैथोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, फार्माकोलॉजी, फिजिकल मेडिसिन एवं रिहेबिलिटेशन, फिजियोलॉजी, साइकैट्रिस्ट, रेडियोडाइग्नोसिस, रेडियोथेरेपी, और रेस्पिरेटरी विभागों के लिए पद शामिल हैं।

चयन प्रक्रिया  

चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों के शैक्षिक और अनुभव पर विचार किया जाएगा। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि उम्मीदवार को निर्धारित शैक्षिक योग्यता और अनुभव हो। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यह भी बताया कि इस भर्ती के तहत, सरकारी मेडिकल कॉलेजों के खाली पदों को जल्द ही भरा जाएगा।

आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org पर जाएं।
  • होमपेज पर ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  • अपने पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क भरकर फॉर्म को सबमिट करें।
  • सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
और पढ़े  श्रीनगर: महिला की मौत के बाद भड़का आक्रोश, अफसरों ने गुलदार को मारने का आदेश पढ़कर सुनाया तो शांत हुए ग्रामीण
  • Related Posts

    सरकारी नौकरी: इन 4 भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज, तुरंत भरें फॉर्म, जानें डिटेल्स

    सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए चार संस्थानों में भर्ती के अवसर हैं। इनमें दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन…

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…